महका संसार, रिपोर्ट। बॉलीवुड एक्टर इरफान खान के निधन से फिल्म अभिनेता ही नहीं राजनेता, क्रिकेटर व पॉलीटिशियन सभी दुखी हुए हैं। इस संबंध में सबने दुख जताया है। राजस्थान के दिग्गज नेताओं में शुमार आरएलपी संयोजक हनुमान बेनीवाल हों या फिर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर..। सबने एक्टर इरफान खान के इंतकाल पर दुख जताया है।
RLP संयोजक हनुमान बेनीवाल ने अपने टवीट संदेश में लिखा कि ” देश के मशहूर अभिनेता ईरफान खान के आकस्मिक निधन पर संवेदना व्यक्त करता हूं ! ईरफान खान का अभिनय उनके चाहने वालो के दिलो में हमेशा जिंदा रहेगा ! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे ! पुरी @RLPINDIAorg टीम की तरफ से उन्हें श्रधांजली अर्पित करता हूँ ! #IrfanKhan #इरफ़ान_ख़ान”
देश के मशहूर अभिनेता ईरफान खान के आकस्मिक निधन पर संवेदना व्यक्त करता हूं ! ईरफान खान का अभिनय उनके चाहने वालो के दिलो में हमेशा जिंदा रहेगा ! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे ! पुरी @RLPINDIAorg
टीम की तरफ से उन्हें श्रधांजली अर्पित करता हूँ !#IrfanKhan #इरफ़ान_ख़ान pic.twitter.com/gt61OV7nxq— HANUMAN BENIWAL (@hanumanbeniwal) April 29, 2020
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान अब इस दुनिया में नहीं रहे। इरफान का 53 साल की उम्र में बुधवार को मुंबई में निधन हो गया। इरफान बॉलीवुड के सबसे वर्सेटाइल एक्टर्स में शुमार रहे हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में द लंचबॉक्स, लाइफ ऑफ पाइ, हिंदी मीडियम, स्लमडॉग मिलेनियर, पीकू, पान सिंह तोमर, हैदर, मकबूल जैसी फिल्मों में काम किया है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी इरफान खान के फैन रहे हैं और उनके निधन की खबर सुनकर वो भी काफी दुखी हैं।
सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट में लिखा, ‘इरफान खान के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। वो मेरे पसंदीदा एक्टर्स में शुमार थे। मैंने लगभग उनकी सभी फिल्में देखी हैं, जिसमें आखिरी फिल्म अंग्रेजी मीडियम थी। वो एकदम एफर्टलेस एक्टिंग करते थे और बहुत शानदार थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उनके चाहने वालों के साथ मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं।’
https://twitter.com/sachin_rt/status/1255404240975073280?s=20