4 लोगों की मौत के मामले में एफडीए का खुलासा, तरबूज़ में कोई मिलावट नहीं पाई गई

FDA ने साफ किया है कि तरबूज का रंग, मिठास या साइज बढ़ाने के लिए उसमें कोई आर्टिफिशियल रंग या केमिकल इस्तेमाल नहीं किए गए थे. मौतें तरबूज में मिलावट की वजह से हुई थीं।

मुंबई। महाराष्ट्र में तरबूज खाने से परिवार के चार सदस्यों की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। FDA की जांच में पता चला है कि तरबूज में कोई मिलावट नहीं थी। FDA ने साफ किया है कि तरबूज का रंग, मिठास या साइज बढ़ाने के लिए उसमें कोई आर्टिफिशियल रंग या केमिकल इस्तेमाल नहीं किए गए थे।

अब यह संभावना कम हो गई है कि मौतें तरबूज में मिलावट की वजह से हुई थीं। इसके अलावा, FDA की रिपोर्ट में कहा गया है कि डोकाडिया परिवार के घर से जब्त किए गए दूसरे खाने के सैंपल में अब तक कोई मिलावट नहीं पाई गई है. अब सारा ध्यान फोरेंसिक रिपोर्ट और बैक्टीरियल टेस्ट के नतीजों पर है।

फॉरेंसिक जांच में हुआ ये पूरा खुलासा

शुरुआती फोरेंसिक जांच से पता चला है कि मृतकों के जरूरी अंग हरे रंग के हो गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतकों के दिमाग, दिल और आंतों का रंग हरा हो गया था. विशेषज्ञों के अनुसार यह स्थिति आम फ़ूड पॉइजनिंग से अलग है. डॉक्टरों ने जहर दिए जाने की आशंका जताई है।

जब एक ही समय पर कई अंगों में इस तरह के बदलाव देखे जाते हैं, तो डॉक्टरों का मानना है कि यह इस बात का संकेत है कि शरीर में कोई जहरीला पदार्थ फैल गया है.इन नए खुलासों ने चारों लोगों की मौत को लेकर शक को और गहरा कर दिया है. इसके अलावा सूत्रों के मुताबिक अब्दुल्ला के शरीर में मॉर्फ़ीन के अंश भी पाए गए हैं।

दूसरा एंगल भी जांच में जुटी पुलिस

बता दें कि अब्दुल्ला डोकाडिया एक मामले में गवाह थे. 2019 में डी.एन. नगर पुलिस स्टेशन में एक अपराध दर्ज किया गया था. एक महिला ने जोगेश्वरी में रहने वाले एक रियल एस्टेट डेवलपर को पैसे दिए थे. डेवलपर ने पैसे लेने के लिए अब्दुल्ला को भेजा था, लेकिन बाद में डेवलपर पैसे लौटाने में नाकाम रहा। 2019 में महिला ने इस मामले को लेकर डी.एन. नगर पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई. अब्दुल्ला इस मामले में गवाह थे, और उनकी गवाही को काफी अहम माना जा रहा था. इस मामले की सुनवाई 2026 में होनी तय थी।