मशक मसाले दूसरी बार जांच में फैल, खाने से हो सकते है गम्भीर बीमार

राजस्थान सरकार द्वारा जांच में पाए गए थे असुरक्षित, अब मैसूर लैब ने भी बताया हानिकारक

दैनिक महका संसार ने 21 जनवरी को की थी खबर प्रकाशित और हमारी खबर पर मोहर लगाई है मैसूर की एक और लैब रिपोर्ट ने

जोधपुर। दैनिक महका संसार समाचार पत्र खाद्य पदार्थ में बढ़ती मिलावट को लेकर आम जनता को लगातार जागरुक कर रहा है एवं हमने 21 जनवरी को खबर प्रकाशित की थी और जिसमें बताया था कि कहीं आप मशक मसाला तो नहीं खा रहे हैं क्योंकि इसमें है भारी मिलावट, 12 नवंबर 2025 को खेतानाडी, मंडोर रोड स्थित एरा फूड प्रोडक्ट द्वारा निर्मित मशक मसालो का सैंपल खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारीयो द्वारा लिया गया था। जिसमें चार नमूने लिए गए थे पुलाव मसाला, चिकन करी मसाला, पास्ता मसाला, मैजिक मसाला मिक्स के नमूने लिए गए थे इन मसालो में सिंथेटिक खाद्य रंग की मिलावट एवं हानिकारक पदार्थ की मिलावट की आशंका को देखते हुए 560 किलोग्राम मसाला जब्त किया गया था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रजनीश शर्मा एवं विजय कंवर की टीम ने इन मसालो के सैंपल लिए थे एवं नमूने की जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला जोधपुर भेजा गया था जिनके नतीजे चौंकाने वाले मिले हैं।

साबित हुआ मशक मसाले शरीर के लिए है नुकसान 

लिए गए चार सैंपल जिसमें पुलाव मसाला, चिकन करी मसाला, पास्ता मसाला, मैजिक मसाला मिक्स को जांच के लिए सरकारी प्रयोगशाला भेजा गया था इन मसालो की जांच रिपोर्ट आने पर पता चला कि इनमें बड़ी मिलावट की गई है एवं ऐसे तत्व मिलाए गए हैं जो आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं मशक मसाले का ही चिकन करी मसाले में ऐसे रंग को मिलाया गया है जिसको किसी भी मसाले में मिलाने पर प्रतिबंध है वही पास्ता मसाला व मैजिक मसाला मिक्स में भी हानिकारक तत्वों की मिलावट की पुष्टि हुई थी।

सरकार की रिपोर्ट को निर्माता ने किया था चैलेंज

जोधपुर की सरकारी लैब में जांच के बाद पता चला था कि मशक मसाले बिल्कुल घटिया स्तर के मसाले हैं इसमें मिले हानिकारक तत्व आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा रहे हैं। लेकिन मशक मसाला बनाने वालों ने सरकारी लैब की जांच को चैलेंज करते हुए मैसूर स्थित निजी लैब में जांच करवाई थी लेकिन सच तो सच है अगर मसाले में मिलावट है तो पूरे विश्व की किसी भी लैब में चले जाओ मिलावट तो साबित होगी ही।

मैसूर लेब में भी सैंपल हुए फेल, पाई गई मिलावट

मशक मसाला के निर्माता ने सरकारी जांच में मसाले की रिपोर्ट फेल आने पर असंतुष्टि जताते हुए मैसूर की निजी लैब में भी जांच करवाई लेकिन वहां की लैब ने भी इस मसाले में मिलावट की पुष्टि की है। मैसूर की रिपोर्ट में भी चिकन करी मसाला एवं पास्ता मसाला पूरे तरीके से असुरक्षित साबित हुआ है वही पुलाव मसाला और मैजिक मसाला भी अमानक स्तर के पाए गए है। घटिया साबित होने के बाद 560 किलो मसाला जो कि जब्त किया गया था उसको नष्ट करने की कार्यवाही भी की जाएगी।

वहीं मिलावट करने के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा जिसमें दो मसाले असुरक्षित पाए गए है जिसमें 3 से 10 साल की सजा हो सकती है वही दो मसाले अमानक स्तर के पाए गए है इसके लिए 50 हजार से 5 लाख का जुर्माना लगाया जाएगा।

मशक मसाले कैसे पहुंचाते है आपको नुकसान

हमेशा आपके मन में यही सवाल होता है कि मसाला खाने से हमने कभी किसी की मौत होते नहीं देखी है लेकिन आपने ऐसे कई लोग देखे होंगे जिन्होंने अपने पूरे जीवन में किसी भी प्रकार का नशा नहीं किया है जैसे कि उन्होंने कभी गुटखा, पान मसाला नहीं खाया जर्दा बीड़ी सिगरेट का उपयोग भी नहीं किया फिर भी ऐसे कई लोगों को कैंसर की बीमारी या लिवर खराब होने की बीमारी हो जाती है और इस कारण से उनकी मौत हो जाती है उनमें कैंसर होने का कारण ऐसे मिलावटी मसाले है जो धीरे-धीरे आपके शरीर में जाते हैं और कैंसर के तत्व उत्पन्न करते रहते हैं और एक दिन पता चलता है कि कैंसर हो गया है या लिवर खराब हो चुका है ये सब ऐसे मिलावटी मसालों के सेवन से होता है और अब दो लैब की जांच रिपोर्ट आने के बाद ये स्पष्ट हो चुका है कि मशक मसाला खाने से आप गंभीर बीमार हो सकते है।

मशक ब्रांड के सभी मसालों की हो जांच

विभाग द्वारा मशक ब्रांड के चार मसालो का सैंपल लिया था एवं चारों मसाले ही मिलावटी साबित हुए हैं ऐसे में यह सवाल उठता है कि उन मसाले का क्या जो मशक ब्रांड के है और उनका सैंपल भी नहीं लिया गया था ऐसे में उन मसाले में भी बड़ी मिलावट हो सकती है इसलिए विभाग को मशक ब्रांड द्वारा निर्मित सभी मसालो का सैंपल लेना चाहिए एवं इसकी बिक्री पर पूरे तरीके से रोक लगनी चाहिए जिससे आम जनता को मिलावट से मुक्ति मिल सके हमारा समाचार पत्र लगातार नजर बनाए हुए हैं विभाग द्वारा मशक मसाले पर जो भी कार्यवाही की जाएगी हम उन पर नजर बनाए हुए हैं एवं ऐसे घटिया मसाले की खबर हम लगातार प्रकाशित करते रहेंगे।