राज्य उपभोक्ता आयोग राजस्थान के न्यायाधिपति अध्यक्ष देवेंद्र कच्छावाहा का कार्यकाल राज्य सरकार में बढ़ा दिया है।खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग राजस्थान द्वारा जारी अधिसूचना में अध्यक्ष देवेंद्र कच्छावाहा का कार्यकाल बढ़ाते हुए अपने आदेश में कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय एवं हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की रिट में पारित आदेश की पालना में कार्यकाल नवीन नियुक्ति होने या नियम संशोधित होने तक या 67 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक के लिए बढ़ाया गया है