जिले बनने के बाद अब सीमा को लेकर हुआ विवाद शुरू, शेरगढ़ की जनता ने रखी ये मांग

विधानसभा क्षेत्र शेरगढ़ को नवीन जिले फलौदी में शामिल नहीं करने की मांग

जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा विधानसभा में 19 नए जिले बनाने की स्वीकृति दी गई जिसमें जोधपुर जिले से फलोदी को अलग करके नया जिला बनाया गया शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र को फलोदी जिले में शामिल करने की संभावना है जिसको लेकर शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने भाजपा उत्तर देहात जिला महामंत्री जसवंत सिंह इंदा के नेतृत्व में अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा इंदा ने ने बताया कि शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र को फलोदी में शामिल नहीं किया जाए शेरगढ विधानसभा क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से जोधपुर जिला मुख्यालय के समीप है शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कई गांव फलोदी जिला मुख्यालय से 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जबकि उन गांवों की जोधपुर जिला मुख्यालय से मात्र 35 से 40 किलोमीटर दूरी है इसलिए क्षेत्रवासियों को फलोदी जिला मुख्यालय पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा जबकि जोधपुर जिला मुख्यालय आने के लिए उचित यातायात की व्यवस्था भी है

अगर शेरगढ़ विधानसभा को लेकर जल्द ही स्थिति स्पष्ट नही की गई तो क्षेत्रवासियों द्वारा विशाल आंदोलन किया जाएगा।

इस मौके पर रघुवीर सिंह बेलवा राणाजी, महिपाल सिंह बस्तवा, राघवेंद्र सिंह केतु, मोती सिहं, कमल सिंह,महेन्द्र सिंह , कोमल कवर चारण,स्वरूपदान चारण, देवपाल सिंह खिरजा, नाथु सिंह डेरिया, मोहन सिंह, नरपत चांचलवा गुलाबप्रजापत बालेसर, प्रकाश माली गोपालसर, राजू सिह शेरगढ़, मोती सैन आगोलाई, भवर लाल सुराणी, राजेंद्र सिंह चामु ,पवन सिंह जितेंद सिंह, लोकेन्दर सिंह प्रकाश मेवाड़ा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे