उदयपुर। पूरे प्रदेश में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान जोरों पर है इसी के तहत उदयपुर में भी खाद्य सुरक्षा अधिकारी फील्ड में लगातार जाकर काम कर रहे हैं एवं सैंपलिंग की कार्यवाही की जा रही है। इसी के तहत उदयपुर के प्रताप नगर, दिल्ली गेट, धान मंडी क्षेत्र में कई दुकानों की जांच की गई जिसमें दुकानों पर घटिया सामग्री घी, तेल, नमकीन दिखाई देने पर मौके पर ही नष्ट करवाई गई। घटिया क्वालिटी की खाद्य सामग्री दिखाई देने पर नमूने लिए गए एवं उनका खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
इस कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह चौहान एवं प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा अधिकारी रुचिका वैष्णव, मोनिका आहारी,कमलेश डामोर0मुकेश व सहायक कर्मचारी मोहम्मद सलीम,होमगार्ड मुकेश मेनारिया शामिल रहे।