तपस्या पूरी करने पर निकाली कलश यात्रा,चेतनगिरी महाराज का किया पुष्प वर्षा से स्वागत

जोधपुर। संत भोलागिरि महाराज के शिष्य गादीपति चेतनगिरी महाराज द्वारा सतलाना गांव के स्वर्गाश्रम में नौ दिवसीय अन्न, जल, मल मूत्र त्यागे बिना मौन तपस्या करने के बाद ग्रामवासियों ने गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली।

श्रद्धालुओं ने पूरे सतलाना गांव को भक्ति के रंग में रंग दिया। संत के नौ दिवसीय तपस्या के बाद ग्रामवासियों व नन्ही मुन्नी

बालिकाओं ने कलश यात्रा में नाचते गाते हुए पूरे गांव में फूलों की बारिश से संत चेतनगिरी महाराज का स्वागत किया। इनके साथ महंत नारायरण गिरी महाराज कंटालिया, महंत परशुरामगिरी महाराज मठ कनाना, किशनगिरी महाराज ने भी ग्रामवासियों को उपदेश दिए। इस दौरान सामूहिक कन्या पूजन कर कन्याओं को भोजन करवाया। चेतनगिरी महाराज ने देश में सनातन धर्म एकता अखंडता के लिए यह 9 दिवसीय तपस्या की। आयोजन की कड़ी में राजकीय सीनियर स्कूल में बालिकाओं द्वारा पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर भोलागिरी आश्रम के महंत चेतनगिरी महाराज व पंचायत समिति सदस्य प्रकाश सागर, जितेंन्द्र, ओमाराम काग सहित विद्यालय के शिक्षक छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे। चेतन गिरी महाराज ने नौ वृक्ष लगाते हुए नौ छात्राओं को इसकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया।

error: Content is protected !!