इस कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा, वीरेंद्र कुमार सिंह एवं नरेश कुमार तेजारा शामिल रहे
जयपुर। राज्य के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के निर्देशों के अनुसार पूरे प्रदेश में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान चलाया जा रहा है इसी के तहत जयपुर दूध मंडी में एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों पर करवाई 1380 किलोग्राम मिलावटी मावा नष्ट कराया गया।
दीपावली के त्योहार पर शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत युक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉक्टर टी शुभ मंगला के निर्देश अनुसार संयुक्त आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ विजय प्रकाश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर रवि शेखावत के नेतृत्व में दूध मंडी शास्त्री नगर में 12 मावा व्यापारियों के यहां से मावे के 13 नमूने लिए गए। सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारीयों के दल ने मावा मंडी में प्रातः 7.30 पर 2 पिक अप वाहन एवं एक महिंद्रा जीप में रखे मावे की जाँच की गई मोके पर संयुक्त आयुक्त डॉ विजय प्रकाश शर्मा तथा सीएमएचओ जयपुर प्रथम डॉ रवि शेखावत मौजूद रहे 1 पिक अप एवं जीप में एक दर्जन मावा व्यापारियों के नमूने लिए गये एवं प्रारम्भिक जांच में मिलावटी पाया गया। 1380 किलोग्राम मावे को मोके पर नष्ट करवाया गया। कार्यवाही सायं 6 बजे तक चली।