मिलावट की आशंका से पारस घी और सोनाई घी के नमूने लिए

अजमेर। राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के निर्देशों के अनुसार पूरे प्रदेश में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान चलाया जा रहा है इसी के तहत अजमेर खाद्य सुरक्षा दल ने मिलावट की आशंका के मद्देनजर सोमवार को मैसर्स कोठारी मिल्क प्रोडक्ट लाल कोठी केसरगंज अजमेर से पारस ब्रांड घी एवं सोनाई ब्रांड घी के दो नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जांच हेतू लिए गए जिनको अजमेर खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है।
इसके अतिरिक्त ब्यावर रोड, दौराई स्थित मेसर्स ठिया रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट में साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर संबंधित संचालक को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया गया। साथ ही जांच हेतु ग्रेवी का एक नमूना भी लिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आज की इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी केसरी नंदन शर्मा एवं दीपक कुमार शामिल रहे।