दैनिक महका संसार ने 2020 के जोधपुर नगर निगम चुनाव में जो आकलन किया था नतीजा भी वहीं निकला था और इस चुनाव में भी दैनिक महका संसार ने दोनों पार्टियों की कड़ी टक्कर बताई थी।अब नतीजा भी सबसे सामने है दैनिक महका संसार की टीम एक-एक सीट पर आकलन करती है एवं आम जनता से फीडबैक लेकर ही एग्जिट पोल जारी करती है।
जोधपुर। दैनिक महका संसार समाचार पत्र ने पोलिंग के दिन 11 सितंबर को पोलिंग समाप्त होते ही 15 मिनट में ही एग्जिट पोल जारी कर दिया था जिसके अनुसार हमने बताया था कि भाजपा को 42 से 50 सीट मिलने की संभावना है वहीं कांग्रेस को 35 से 42 सीट मिल सकती है अन्य एवं निर्दलीयों की संख्या हमने 8 से 10 बताई थी नतीजा आपके सामने है भाजपा ने 44 सीट जीती है वहीं कांग्रेस ने भी 44 सीट जीती है एवं निर्दलीय एवं अन्य की संख्या 11 है।
आज जारी हुआ नतीजा महका संसार के एग्जिट पोल के अनुसार ही आए हैं हमारी टीम पूरी मेहनत करके काम करती है उसके बाद ही हम एग्जिट पोल जारी करते हैं। हमने यह स्पष्ट कहा था कि कांग्रेस एवं भाजपा में कड़ी टक्कर है एवं नतीजे चौंकाने वाले रहेंगे।

आगे हम अगले 10 दिनों तक हार और जीत के मायने क्या रहे और कौन से नेता की रणनीति फेल हुई वही कौन से नेता की रणनीति सफल रही इन सब का पूरा समीकरण हम आपको बताएंगे।