इस चुनावी मौसम में कांग्रेस प्रत्याशियों ने करण सिंह उचियारड़ा से अपने वार्ड में प्रचार के लिए सभा करवाने की अपील की थी लेकिन समयाभाव में उचियारड़ा ने अधिक से अधिक समय दिया और जोशीले भाषण और स्थानीय मुद्दों पर मजबूत पकड़ बनी पहचान, प्रत्याशियों में उचियारड़ा की सभा करवाने की रही होड़।
जोधपुर। नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव करण सिंह उचियारड़ा की सक्रिय भूमिका और प्रभावी चुनाव प्रचार अब राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ आमजन के बीच भी चर्चा का विषय बनी हुई है। चुनाव प्रचार के दौरान उचियारड़ा ने जोधपुर नगर निगम के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया। उनकी जोशीली भाषण शैली, विषयों की गहरी समझ और तथ्यों के साथ मुद्दों को प्रस्तुत करने की क्षमता ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह पैदा करने के साथ आम मतदाताओं का भी ध्यान आकर्षित किया।
नगर निकाय चुनाव के दौरान अनेक कांग्रेस प्रत्याशी अपने-अपने वार्ड में करण सिंह उचियारड़ा की सभा करवाने के लिए प्रयासरत दिखाई दिए। कई वार्डों में उनकी सभाएं आयोजित हुईं, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक जुटे।
चुनावी नतीजों के बाद अब उचियारड़ा की सभाओं और कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। जोधपुर नगर निगम चुनाव में जिन-जिन वार्डों में करण सिंह उचियारड़ा ने कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया, वहां कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। इन परिणामों को उचियारड़ा के प्रभावी चुनाव प्रचार और जमीनी जनसंपर्क की सफलता के तौर पर देखा जा रहा है।
स्थानीय राजनीतिक चर्चाओं में कहा जा रहा है कि उचियारड़ा ने अपने संबोधनों को केवल राजनीतिक अपील तक सीमित नहीं रखा, बल्कि नगर विकास, पानी, सफाई, सड़क, रोजगार, मूलभूत सुविधाओं और आमजन से जुड़े स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उनके भाषणों में स्थानीय समस्याओं की समझ के साथ सरकार की नीतियों और विपक्ष के मुद्दों पर तथ्यात्मक एवं आक्रामक तरीके से बात रखी गई।
चुनावी प्रचार के दौरान उनके भाषणों को लेकर आमजन के बीच यह चर्चा भी सुनने को मिली कि “इतनी जोशीली शैली और विषयों की गहरी समझ के साथ प्रभावी ढंग से अपनी बात रखने वाला वक्ता कांग्रेस में कम ही देखने को मिलता है।”
खास बात यह रही कि चुनाव प्रचार के दौरान कई प्रत्याशियों और स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उचियारड़ा की सभा को लेकर उत्साह देखने को मिला। वार्ड स्तर पर उनकी मौजूदगी को कार्यकर्ताओं में जोश भरने और चुनावी माहौल को कांग्रेस के पक्ष में बनाने वाले महत्वपूर्ण कारकों में माना गया।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार, नगर निकाय चुनाव में करण सिंह उचियारड़ा की लगातार सक्रियता, विभिन्न वार्डों में उनकी पहुंच और प्रभावी वक्तृत्व शैली ने उन्हें कांग्रेस के प्रमुख स्टार प्रचारकों के रूप में स्थापित किया है। उनके संबोधनों में जोश, तथ्यों और स्थानीय मुद्दों का प्रभावी समावेश उनकी प्रचार शैली की खास पहचान बनकर सामने आया।
नगर निकाय चुनाव के परिणामों के बाद अब कांग्रेस के भीतर भी उचियारड़ा की चुनावी भूमिका को लेकर चर्चा है। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि जिस वार्ड में उचियारड़ा पहुंचे, वहां कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिली और कांग्रेस प्रत्याशियों को जनता के बीच अपनी बात मजबूती से रखने का मंच मिला। इस तरह नगर निकाय चुनाव में करण सिंह उचियारड़ा का प्रचार अभियान केवल जनसभाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वार्ड-वार्ड कांग्रेस के पक्ष में बने चुनावी माहौल और सामने आए परिणामों के कारण उनकी भूमिका एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गई है।