रानीवाड़ा/सुरेश राजपुरोहित।
तहसील के बामानवाडा ग्रामपंचायत में गांव से ढाणी जाने वाला रास्ता इन दिनों ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। रास्ते में जगह-जगह रेत फैली होने के कारण ग्रामीणों को अपने घरों तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पैदल चलने वाले लोगों से लेकर वाहन चालकों तक, हर कोई इस बदहाल रास्ते से परेशान नजर आ रहा है।
ग्रामीणों के लिए गांव से ढाणी तक का यह मार्ग रोजमर्रा के आवागमन का महत्वपूर्ण साधन है, लेकिन रास्ते पर पूरी तरह रेत होने के चलते आवागमन सुगम नहीं रह गया है। वाहन चालकों को भी रास्ते से गुजरने में परेशानी होती है। ऐसे में ग्रामीणों की मांग है कि इस मार्ग को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
सवाल यह है कि आखिर ग्रामीणों को अपने घर तक पहुंचने के लिए कब तक इस परेशानी का सामना करना पड़ेगा? क्या संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि इस समस्या पर ध्यान देंगे?
अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का संज्ञान लेकर रास्ते को सुगम बनाने के लिए कब तक आवश्यक कदम उठाते हैं।



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।