Maheka Sansar
शुक्रवार, 6 नवंबर 2026
विज्ञापन
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें

जोधपुर में दो दिवसीय इज्तिमा 7 व 8 नवंबर को आयोजकों ने की आमजन से अधिक संख्या में शिरकत करने की अपील

जोधपुर ।  दावत-ए-इस्लामी इंडिया की ओर से जोधपुर जिले का दो दिवसीय इज्तिमा 7 एवं 8 नवंबर 2026 को पब्लिक पार्क के पास जनाना गार्डन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ल??…

जोधपुर में दो दिवसीय इज्तिमा 7 व 8 नवंबर को आयोजकों ने की आमजन से अधिक संख्या में शिरकत करने की अपील
जोधपुर में दो दिवसीय इज्तिमा 7 व 8 नवंबर को आयोजकों ने की आमजन से अधिक संख्या में शिरकत करने की अपील

जोधपुर ।  दावत-ए-इस्लामी इंडिया की ओर से जोधपुर जिले का दो दिवसीय इज्तिमा 7 एवं 8 नवंबर 2026 को पब्लिक पार्क के पास जनाना गार्डन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आयोजनकर्ताओं ने गुरूवार को आयोजन स्थल पर जाकर तैयारीयों का जायजा लिया
   दावत-ए-इस्लामी के जिम्मेदार असलम अशफाकी‌ अत्तारी ने बताया कि इज्तिमा में जोधपुर संभाग सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आमजन के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में लोगों को नेकियों पर अमल करने, बुराइयों से दूर रहने तथा पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षाओं के अनुसार जीवन व्यतीत करने की सीख दी जाएगी। इस दौरान धार्मिक एवं इस्लामी विषयों पर तकरीरें, नसीहतें और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    दावत-ए-इस्लामी के जिम्मेदार अब्दुल गनी अत्तारी और अलाउद्दीन अत्तारी ने बताया कि इज्तिमा का मुख्य उद्देश्य लोगों को दीन की जानकारी देना, अच्छे आचरण, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश देना तथा धार्मिक एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही समाज को नशामुक्त बनाने के प्रति जागरूक करना भी कार्यक्रम का उद्देश्य है।
    दावत-ए-इस्लामी के जिम्मेदार यासीन अत्तारी ने बताया कि इज्तिमा की तैयारियां जारी हैं। आयोजकों ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन में शिरकत करें और इसका लाभ उठाएं।
   इस अवसर पर दावत-ए-इस्लामी के सदस्य असलम अशफाकी, अब्दुल गनी, अलाउद्दीन, गुलाम यासीन, मौलाना अदनान अशरफी, साजिद खान जोधाणा, आसिफ नूरी, मोहम्मद अशफाक, शाहरुख खान, मोनू अत्तारी, चांद अत्तारी, आमीन सहित शहर के कई युवा सदस्य उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें
स
संपादकीय टीम · Maheka Sansar

Maheka Sansar की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।