Maheka Sansar
बुधवार, 4 नवंबर 2026
विज्ञापन
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें

दीपावली पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, किशनगढ़ में मिठाइयों के लिए नमूने

‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे नमूनेकिशनगढ़। दीपावली के त्योहार पर खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम एवं आमजन को…

दीपावली पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, किशनगढ़ में मिठाइयों के लिए नमूने
दीपावली पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, किशनगढ़ में मिठाइयों के लिए नमूने

‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे नमूने

किशनगढ़। दीपावली के त्योहार पर खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम एवं आमजन को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने किशनगढ़ कस्बे में विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान रूपनगढ़ पुलिया के पास स्थित अंतरमना कैटर्स से काजू कतली, यादव भवन बस स्टैंड के पास अग्रवाल कैटरर्स से काजू कतली एवं बेसन चक्की तथा मजेला रोड स्थित मैसर्स एस.एस. स्वीट्स से मावा पेड़े का नमूना जांच के लिए लिया गया।

इसी क्रम में गजानंद कैटरर्स से ऑरेंज बर्फी एवं पिस्ता, गणेश कैटरर्स से मैसूर पाक, केसर कतली एवं चांदी वर्क तथा नवरत्न हलवाई एवं कैटर्स से गुलाब जामुन एवं अंजीर बर्फी के नमूने संग्रहित किए गए।

सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान खाद्य व्यापारियों को दीपावली के त्योहार पर प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों की पालना करने के निर्देश दिए गए।

कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद कुमार, अजय मोयल, दीपक कुमार, केसरी नंदन शर्मा, आरती वर्मा, अशोक मीणा, अजय यादव एवं हंसा तिवारी शामिल रहे।

यह खबर शेयर करें
स
संपादकीय टीम · Maheka Sansar

Maheka Sansar की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।