Maheka Sansar
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें

सरकारी खजाने को चुना लगाकर ग्राम विकास अधिकारी ने पिता के खाते में कर दिए 476000 ट्रांसफर, जिम्मेदार बने मूकदर्शक

शिकायतकर्ता ने तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी समेत जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग  सिरोही / सुरेश राजपुरोहित। सिरोही जिले के पंचायत समिति सिरोही के अंतर्गत ग्राम पंचायत हालीवाड़ा…

सरकारी खजाने को चुना लगाकर ग्राम विकास अधिकारी ने पिता के खाते में कर दिए 476000 ट्रांसफर, जिम्मेदार बने मूकदर्शक
सरकारी खजाने को चुना लगाकर ग्राम विकास अधिकारी ने पिता के खाते में कर दिए 476000 ट्रांसफर, जिम्मेदार बने मूकदर्शक

शिकायतकर्ता ने तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी समेत जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग  

सिरोही / सुरेश राजपुरोहित। सिरोही जिले के पंचायत समिति सिरोही के अंतर्गत ग्राम पंचायत हालीवाड़ा में तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी, ठेकेदार,पंचायत समिति सिरोही के जिम्मेदार अधिकारीयो की सांठगांठ से वित्तीय वर्ष 2023-24 में विभिन्न विकास कार्यों में ग्राम पंचायत की तिजोरी को चुना लगाते हुए तत्कालीन ग्राम विकास प्रशांत कुमार मेघवाल ने भ्रष्टाचार की नियत से अपने ही पिता लक्ष्मण कुमार मेघवाल के खाते में 4,76,000ट्रांसफर कर दिए, सामाजिक एवं वरिष्ठ आर टी आई एक्टिविस्ट भंवरलाल राजपुरोहित पावटी ने बताया कि  उक्त मामले  की करीबन ढाई महीने पूर्व संबंधित विभाग, राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाने के बाद प.स सिरोही की जांच कमिटी ने जांच करते हुए 4,76,000 के राशि के अनियमितता पाई जाने के बावजूद करीबन डेढ़ महीने बाद भी  4,76,000 की राशी रिकवरी के आदेश सिर्फ कागजों में जारी करते हुए रिकवरी एवं सरकारी राशि के गबन मामले मुकदमे के नाम पर गुमराह कर रहे हैं

इनका कहना
मैं उस दौरान नागपुर प्रवास में था ग्राम विकास अधिकारी ने ठेका फर्म को भुगतान के संदर्भ में ओटीपी मांगी थी और मैने दे दी लेकिन मुझे पता नहीं था कि ग्राम विकास अधिकारी ने अपने पिता के व्यक्तिगत खाते में पैसा भुगतान करेंगे,इस बारे में वो ही बता सकते हैं कि किसको भुगतान किया गया है 
शांतिलाल पुरोहित
पूर्व प्रशासक/सरपंच ग्रा प हालीवाडा
इनका कहना
मेरे द्वारा करीबन ढाई महीने पूर्व संबंधित विभाग, संपर्क पोर्टल एवं CPGRAMS पोर्टल पर शिकायत के बाद सिरोही बीडीओ द्वारा 476000 रुपए की राशि रिकवरी एवं जिम्मेदार तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी ठेकेदार,JEN , AEN एवं JTO के खिलाफ गबन के मामले में मुकदमें को लेकर गुमराह कर रहे हैं बहुत जल्द सेशन एवं उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कराएंगे ताकि ऐसे भ्रष्ट जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही तय हो 
भंवर राजपुरोहित 
वरिष्ठ आरटीआई एक्टिविस्ट

'' हालाँकि इस मामले को लेकर दैनिक महका संसार टिम ने हालीवाडा  ग्रामपंचायत के तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी से संपर्क साधने की कोशिश की लेकिन कॉल नहीं उठाये

यह खबर शेयर करें
स
संपादकीय टीम · Maheka Sansar

Maheka Sansar की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।