Maheka Sansar
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें

अमृत नगर पार्क रोशन, पार्षद ज़ाकिर मारवाड़ के प्रयासों से लगीं दो हाईमास्ट लाइटें

अमृत नगर पार्क में दो हाईमास्ट लाइटों का शुभारंभ, वार्डवासियों ने पार्षद ज़ाकिर मारवाड़ का जताया आभारदीपावली के मद्देनजर वार्ड में विकास कार्यों को मिली गति, पार्क में रोशनी की समस्या से मिलेग??…

अमृत नगर पार्क रोशन, पार्षद ज़ाकिर मारवाड़ के प्रयासों से लगीं दो हाईमास्ट लाइटें
अमृत नगर पार्क रोशन, पार्षद ज़ाकिर मारवाड़ के प्रयासों से लगीं दो हाईमास्ट लाइटें

अमृत नगर पार्क में दो हाईमास्ट लाइटों का शुभारंभ, वार्डवासियों ने पार्षद ज़ाकिर मारवाड़ का जताया आभार

दीपावली के मद्देनजर वार्ड में विकास कार्यों को मिली गति, पार्क में रोशनी की समस्या से मिलेगी राहत

जोधपुर । नगर निगम जोधपुर के वार्ड संख्या 21 स्थित अमृत नगर पार्क में दीपावली के त्योहार के मद्देनजर बुधवार शाम को दो हाईमास्ट लाइटों का शुभारंभ किया गया। पार्षद ज़ाकिर मारवाड़ के प्रयासों से लगाई गई इन लाइटों के शुरू होने से पार्क में शाम के समय अंधेरे की समस्या से राहत मिलेगी। इससे स्थानीय निवासियों को भी सुविधा होगी।

कॉलोनीवासियों की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हाईमास्ट लाइटें शुरू की गईं। इस अवसर पर वार्डवासियों ने इस पहल के लिए पार्षद ज़ाकिर मारवाड़ का आभार जताते हुए विकास कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रमोद शर्मा, सीए राहुल सराफ, एजाज अहमद काजी, शिवरतन राठी, मोहसिन, मनीष मूंदड़ा, डॉ. दिनेश जांगू और दानिश भाई सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पार्षद ज़ाकिर मारवाड़ ने कहा कि वार्ड के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने वार्डवासियों द्वारा दिए गए मान-सम्मान और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास कार्य आगे भी जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

यह खबर शेयर करें
स
संपादकीय टीम · Maheka Sansar

Maheka Sansar की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।