Maheka Sansar
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें

पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों को परखने जैसलमेर पहुंचे राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह

पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह दो दिवसीय दौरे पर जैसलमेर पहुंचे। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा जोरवाल एवं पुलिस…

पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों को परखने जैसलमेर पहुंचे राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह
पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों को परखने जैसलमेर पहुंचे राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह

पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह दो दिवसीय दौरे पर जैसलमेर पहुंचे। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

जैसलमेर पहुंचने के बाद राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कलेक्ट्रेट सभागार में वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी पंचायती राज चुनाव की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में मतदाता सूचियों की स्थिति, मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों और पोलिंग टीमों की तैयारियों को लेकर अधिकारियों से फीडबैक लिया गया।

बैठक में चुनाव विशेषाधिकारी रोहित वर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर नरेंद्रपाल सिंह, उपखंड अधिकारी वीरेंद्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। 

अधिकारियों के साथ चर्चा के दौरान चुनाव प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने और मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने से जुड़े विषयों पर समीक्षा की गई। राज्य निर्वाचन आयुक्त आज जैसलमेर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 

कल जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जमीनी स्तर पर निरीक्षण करेंगे। इस दौरान मतदान केंद्रों पर पेयजल, बिजली, दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप, छाया के लिए शेड और सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया जाएगा।

निष्पक्ष, पारदर्शी, भयमुक्त और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। राज्य निर्वाचन आयुक्त के इस दौरे को पंचायती राज चुनाव से पहले जिले की तैयारियों की समीक्षा और जमीनी व्यवस्थाओं के आकलन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह खबर शेयर करें
प
पूरण सिंह बैरसियाला · संवाददाता, जैसलमेर

एक्सप्लेनर डेस्क आपके लिए Maheka Sansar न्यूज़रूम से ताज़ा खबरें लेकर आता है।

पूरण सिंह बैरसियाला की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।