Maheka Sansar
बुधवार, 28 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें

सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक पर निकले मुख्यमंत्री शर्मा, नागरिकों से की मुलाकात

फिट इंडिया मूवमेंट को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर, युवाओं को खेलों और वरिष्ठ नागरिकों को नियमित व्यायाम के लिए किया प्रेरितजयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जयपुर के सेंट्रल पार्क में…

सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक पर निकले मुख्यमंत्री शर्मा, नागरिकों से की मुलाकात
सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक पर निकले मुख्यमंत्री शर्मा, नागरिकों से की मुलाकात

फिट इंडिया मूवमेंट को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर, युवाओं को खेलों और वरिष्ठ नागरिकों को नियमित व्यायाम के लिए किया प्रेरित

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जयपुर के सेंट्रल पार्क में प्रातः भ्रमण के दौरान नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों से संवाद कर उन्हें शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए लोगों का फिट रहना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने युवाओं को खेलकूद में भाग लेने तथा वरिष्ठ नागरिकों को अपनी दिनचर्या में स्वास्थ्य के अनुकूल गतिविधियां शामिल करने के लिए प्रेरित किया।

नागरिकों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने नियमित शारीरिक गतिविधियों और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने आमजन से स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए ‘स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत’ के संकल्प को दोहराया।

मुख्यमंत्री का यह दौरा फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आमजन को नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण रहा।

यह खबर शेयर करें
र
राजनीति डेस्क · संपादकीय डेस्क

राजनीति डेस्क आपके लिए Maheka Sansar न्यूज़रूम से ताज़ा खबरें लेकर आता है।

राजनीति डेस्क की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।