Maheka Sansar
बुधवार, 4 नवंबर 2026
विज्ञापन
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें

परीक्षा शुल्क वृद्धि के खिलाफ एनएसयूआई का विरोध, कुलगुरु के नाम सौंपा ज्ञापन

जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में परीक्षा शुल्क में की गई बढ़ोतरी के विरोध में बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रतिनिधिमंडल ने कुलगुरु के नाम ज्ञापन सौंपकर शुल्क वृद्धि…

परीक्षा शुल्क वृद्धि के खिलाफ एनएसयूआई का विरोध, कुलगुरु के नाम सौंपा ज्ञापन
परीक्षा शुल्क वृद्धि के खिलाफ एनएसयूआई का विरोध, कुलगुरु के नाम सौंपा ज्ञापन

जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में परीक्षा शुल्क में की गई बढ़ोतरी के विरोध में बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रतिनिधिमंडल ने कुलगुरु के नाम ज्ञापन सौंपकर शुल्क वृद्धि को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की। एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष डॉ. बबलू सोलंकी ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विश्वविद्यालय परिसर के नियमित विद्यार्थियों के परीक्षा शुल्क में 10 प्रतिशत तथा सम्बद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के परीक्षा शुल्क में 750 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन के इस निर्णय से विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। पहले से ही महंगाई और विभिन्न शैक्षणिक खर्चों का सामना कर रहे विद्यार्थियों पर इस प्रकार शुल्क वृद्धि करना विद्यार्थी विरोधी निर्णय है। एनएसयूआई इस शुल्क वृद्धि का पुरजोर विरोध करती है।
सोलंकी ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन पिछले कुछ समय से लगातार विभिन्न शुल्कों में बढ़ोतरी कर रहा है, जो विद्यार्थी हितों के अनुरूप नहीं है। विश्वविद्यालय शिक्षा का केंद्र है, जहां विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए, न कि लगातार शुल्क बढ़ाकर विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ डालना। उन्होंने मांग की कि विश्वविद्यालय परिसर के नियमित विद्यार्थियों के परीक्षा शुल्क में की गई 10 प्रतिशत वृद्धि तथा सम्बद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के परीक्षा शुल्क में की गई 750 रुपये की बढ़ोतरी को विश्वविद्यालय प्रशासन तत्काल प्रभाव से वापस ले।
सोलंकी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए फीस वृद्धि का निर्णय वापस नहीं लिया तो एनएसयूआई छात्र हितों में इस मुद्दे को लेकर उग्र आंदोलन करेगी। विद्यार्थियों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए एनएसयूआई सदैव संघर्षरत रही है और आगे भी विद्यार्थियों की आवाज बनकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतरने से पीछे नहीं हटेगी।
इस दौरान छात्र नेता जितेश्वर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष ऋषि गहलोत, जिला सचिव ललित चावरिया, अभिषेक सारण सहित अन्य छात्र नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह खबर शेयर करें
स
संपादकीय टीम · Maheka Sansar

Maheka Sansar की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।