Maheka Sansar
बुधवार, 4 नवंबर 2026
विज्ञापन
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें

ऋषि फिटनेस सेंटर में पार्षद गौतम सांखला का किया अभिनंदन

साफा और माला पहनाकर किया स्वागत, सेंटर के सदस्यों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएंजोधपुर। भाजपा के वार्ड नंबर 34 के नवनिर्वाचित पार्षद गौतम सांखला के पार्षद बनने की खुशी में ऋषि फिटनेस सेंटर में स्वागत एवं…

ऋषि फिटनेस सेंटर में पार्षद गौतम सांखला का किया अभिनंदन
ऋषि फिटनेस सेंटर में पार्षद गौतम सांखला का किया अभिनंदन

साफा और माला पहनाकर किया स्वागत, सेंटर के सदस्यों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

जोधपुर। भाजपा के वार्ड नंबर 34 के नवनिर्वाचित पार्षद गौतम सांखला के पार्षद बनने की खुशी में ऋषि फिटनेस सेंटर में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सेंटर के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत कर खुशी जाहिर की।

समारोह में राजेश श्रीमाली ने गौतम सांखला को साफा पहनाकर सम्मानित किया, वहीं सैयद भाई ने माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। ऋषि फिटनेस सेंटर के सभी स्टूडेंट्स ने भी पार्षद गौतम सांखला का स्वागत करते हुए उन्हें जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

फिटनेस प्रशिक्षक नौशाद अंसारी ने बताया कि गौतम सांखला के पार्षद निर्वाचित होने पर सेंटर के सभी सदस्यों में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए वार्ड के विकास, जनहित के कार्यों एवं जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह खबर शेयर करें
स
संपादकीय टीम · Maheka Sansar

Maheka Sansar की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।