Maheka Sansar
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें

रामगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, सूजी और मसालों के चार नमूने जांच के लिए भेजे

बाजार समिति सहित आसपास के खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, दुकानदारों को साफ-सफाई और गुणवत्ता मानकों का पालन करने के निर्देशरामगढ़। आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने…

रामगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, सूजी और मसालों के चार नमूने जांच के लिए भेजे
रामगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, सूजी और मसालों के चार नमूने जांच के लिए भेजे

बाजार समिति सहित आसपास के खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, दुकानदारों को साफ-सफाई और गुणवत्ता मानकों का पालन करने के निर्देश

रामगढ़। आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री ऋतुराज के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बाजार समिति एवं आसपास के क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। जांच अभियान के दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों की पड़ताल की गई। इस दौरान चार खाद्य पदार्थों के विधिक नमूने संग्रहित कर जांच के लिए रांची स्थित खाद्य जांच प्रयोगशाला भेजे गए।

निरीक्षण के दौरान बाजार समिति स्थित गायत्री भंडार से सूजी, शुभम ट्रेडिंग से एमडीएच गरम मसाला तथा मंगी ट्रेडर्स से मयूर हल्दी पाउडर और मयूर मिर्च पाउडर के नमूने लिए गए। अब प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट के आधार पर इन खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की स्थिति स्पष्ट होगी।

दुकानों के दस्तावेजों और साफ-सफाई की भी जांच

औचक निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने संबंधित प्रतिष्ठानों के आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की। अधिकारियों ने दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने तथा दुकानों एवं खाद्य सामग्री के भंडारण स्थलों पर नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दुकानों पर एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री की बिक्री किसी भी स्थिति में नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों के विक्रय पर रोक लगाने और खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी गई।

नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार आमजन को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा। जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस जांच अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अदिति सिंह, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डेरिक तिग्गा एवं खाद्य सुरक्षा कार्यालय के लुकेश रवानी मौजूद रहे।

यह खबर शेयर करें
स
संपादकीय टीम · Maheka Sansar

Maheka Sansar की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।