Maheka Sansar
गुरुवार, 5 नवंबर 2026
विज्ञापन
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें

गहलोत के समर्थन में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला फूंका

इरफान बेली के नेतृत्व में नई सड़क चौराहे पर किया विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री से सार्वजनिक माफी मांगने की उठाई मांगजोधपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत के खिलाफ…

गहलोत के समर्थन में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला फूंका
गहलोत के समर्थन में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला फूंका

इरफान बेली के नेतृत्व में नई सड़क चौराहे पर किया विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री से सार्वजनिक माफी मांगने की उठाई मांग

जोधपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत के खिलाफ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करने और बिना तथ्यों के आरोप लगाने के विरोध में जोधपुर शहर जिला युवा कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष इरफान बेली के नेतृत्व में राजीव गांधी प्रतिमा, नई सड़क चौराहे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला दहन कर विरोध जताया गया।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष इरफान बेली ने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता के खिलाफ इस प्रकार की भाषा का प्रयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के बयान से राजस्थान के लोगों को भी ठेस पहुंची है। बेली ने मुख्यमंत्री से 24 घंटे के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि ऐसा नहीं करने पर उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

पूर्व राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लगातार जोधपुर दौरों और रोड शो के बावजूद शहर की मूलभूत समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उनके कार्यक्रमों में भीड़ जुटाने तथा कार्यक्रम स्थलों में बदलाव और कार्यक्रम निरस्त होने जैसी स्थितियां सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में राजस्थान में अपेक्षित विकास कार्य नहीं हुए हैं। जनता को बार-बार रोड शो और दिखावे के कार्यक्रमों की बजाय बेहतर सड़कें, पर्याप्त पेयजल, रोजगार और बुनियादी सुविधाएं चाहिए।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की मर्यादा बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। युवा कांग्रेस आमजन, युवाओं और व्यापारियों की आवाज बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। साथ ही जननायक अशोक गहलोत के सम्मान और प्रतिष्ठा के लिए युवा कांग्रेस हमेशा मजबूती से खड़ी रहेगी।

ये रहे मौजूद

प्रदर्शन में पूर्व राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह सोलंकी, जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार वर्मा, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष सलीम खान, नरेश जोशी, पूर्व महापौर कुन्ती परिहार, विधायक प्रत्याशी शहजाद खान, पार्षद लियाकत अली, रुबीना खान, एनएसयूआई अध्यक्ष बबलू सोलंकी, कुश गहलोत, जोधपुर देहात जिलाध्यक्ष महेंद्र चौधरी, पार्षद मयंक देवड़ा, इकबाल बैंड बॉक्स, जगदीश सांखला, हेमंत शर्मा, धनपत गुर्जर, प्रीतम शर्मा, जेठू सिंह, अरविंद गहलोत, कय्यूम लोदी, राजू इश्तियाक अली, अल्पसंख्यक अध्यक्ष फिरोज फेम, रिजवान राजा, पार्षद असलम खान, वसीम अख्तर, इलियास खान, जाकिर मारवाड़, ललित गहलोत, मनीष लोढ़ा, पप्सा, भुरजी सामरिया, सरदारपुरा विधानसभा अध्यक्ष अजय गहलोत सहित शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें
स
संपादकीय टीम · Maheka Sansar

Maheka Sansar की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।