Maheka Sansar
बुधवार, 28 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें

बिग बॉस 20 का ग्रैंड फिनाले: 20 दिसंबर को होगा समापन, जानिए पूरी जानकारी

बिग बॉस 20 का ग्रैंड फिनाले 20 दिसंबर को हो सकता है, मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

बिग बॉस 20 का ग्रैंड फिनाले: 20 दिसंबर को होगा समापन, जानिए पूरी जानकारी
बिग बॉस 20 का ग्रैंड फिनाले: 20 दिसंबर को होगा समापन, जानिए पूरी जानकारी

कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर प्रसारित हो रहा विवादित और लोकप्रिय रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ जल्द ही अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है। 6 सितंबर से शुरू हुए इस शो ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है और अब इसके फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शो का ग्रैंड फिनाले 20 दिसंबर को हो सकता है।

ग्रैंड फिनाले की संभावित तारीख

हालांकि अभी तक मेकर्स या चैनल की तरफ से फिनाले की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन ‘वीकेंड का वार’ के दौरान हुए कुछ संकेतों ने यह संभावना जताई है कि शो 20 दिसंबर को खत्म हो सकता है। इस बार वीकेंड का वार की मेजबानी सलमान खान की जगह बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने की। रोहित ने इस दौरान बताया कि कंटेस्टेंट्स ने अपनी बिग बॉस जर्नी का आधा रास्ता तय कर लिया है और अब विनर के नाम का ऐलान होने में लगभग 8 हफ्ते बचे हैं।

रोहित शेट्टी ने दिया बड़ा हिंट

रोहित शेट्टी के इस बयान के बाद ही कयास लगने लगे कि शो का समापन 20 दिसंबर को होगा और फिलहाल इसे आगे बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

वीकेंड का वार में हुआ खूब ड्रामा

रोहित शेट्टी की होस्टिंग वाला यह हफ्ता काफी ड्रामे से भरा रहा। उन्होंने स्काउट ओपी और लव गिल के बीच रिश्ते की सच्चाई को उजागर किया। इसके बाद स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हिरानंदानी ने शो में एंट्री लेकर अपनी बात रखी, जिससे स्काउट को अपनी गलती का एहसास हुआ। इसके अलावा लव ने अपने करियर खराब होने के जिम्मेदार स्काउट को माना। वहीं किचन में खाने की जिम्मेदारी को लेकर माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच भी तीखी बहस देखने को मिली।

यह खबर शेयर करें
स
संपादकीय टीम · Maheka Sansar

Maheka Sansar की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।