इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने 470 एग्जीक्यूटिव पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का परिणाम 16 अक्टूबर 2026 को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
कंपनी ने परिणाम देखने के लिए सीमित समय दिया है। अभ्यर्थी 31 अक्टूबर 2026 तक ही अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड देख पाएंगे, इसलिए उन्हें जल्द से जल्द लॉगिन कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लेने की सलाह दी गई है। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा विवरण और क्वालिफाइंग स्थिति दर्ज होगी।
स्कोरकार्ड देखने के लिए वेबसाइट पर 'Recruitment of Executives through CBT – 2026' सेक्शन खोलें और स्कोरकार्ड से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर के साथ पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें। स्क्रीन पर आने वाले स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों के लिए बुलाया जाएगा। इनमें ग्रुप डिस्कशन (जीडी), ग्रुप टास्क (जीटी) और पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) शामिल हैं। इन चरणों की तारीख और निर्देशों के लिए उम्मीदवारों को कंपनी की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखनी होगी।
स्रोत: अमर उजाला


टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।