संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक (जियो साइंटिस्ट) परीक्षा 2026 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। इस बार तीन पदों के लिए कुल 46 उम्मीदवारों का अंतिम चयन हुआ है।
आयोग के अनुसार जियोलॉजिस्ट ग्रुप-ए के लिए 20, असिस्टेंट हाइड्रोजियोलॉजिस्ट ग्रुप-बी के लिए 22 और असिस्टेंट जियोफिजिसिस्ट ग्रुप-बी के लिए चार उम्मीदवार चुने गए हैं। जियोलॉजिस्ट ग्रुप-ए में फरहीन नाज पहले, श्रुति दास दूसरे और समरजीत साहू तीसरे स्थान पर रहे। अमित यादव और रजनीश कुमार सिंह शीर्ष पांच में शामिल हैं।
वैज्ञानिक-बी (हाइड्रोजियोलॉजी)/असिस्टेंट हाइड्रोजियोलॉजिस्ट वर्ग में पीयूष प्लाबन परिडा ने पहला स्थान पाया है। अभिप्सा पाणिग्रही दूसरे, प्रियंशी पांडेय तीसरे, रितिका महाजन चौथे और लिप्सारानी प्रुष्टि पांचवें स्थान पर रहीं।
इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 8 फरवरी 2026 को और मुख्य परीक्षा 20-21 जून 2026 को हुई थी। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया और उसके बाद अंतिम सूची जारी की गई। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार वेबसाइट के होमपेज पर जियो साइंटिस्ट फाइनल रिजल्ट के लिंक पर क्लिक कर पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोज सकते हैं।
स्रोत: अमर उजाला


टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।