प्रोफेशनल्स के लिए अच्छी खबर है जो मैनेजमेंट और फाइनेंशियल सर्विसेज में करियर बनाना चाहते हैं। IIM उदयपुर ने इन्वेस्टमेंट और वेल्थ मैनेजमेंट में एक साल का फुलटाइम MBA कोर्स शुरू किया है। यह कोर्स निवेश प्रबंधन, वेल्थ मैनेजमेंट और फाइनेंशियल प्लानिंग जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल करने का मौका देगा।
आवेदन के लिए योग्यता
इस कोर्स में दाखिले के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन जरूरी है, जहां जनरल कैटेगरी के लिए न्यूनतम 50% अंक और SC, ST तथा PwD कैटेगरी के लिए 45% अंक निर्धारित हैं। इसके अलावा, ग्रेजुएशन के बाद कम से कम 36 महीने का फुलटाइम सैलरी वाला वर्क एक्सपीरियंस भी आवश्यक है, जो 28 फरवरी 2027 तक पूरा होना चाहिए। एडमिशन के लिए CAT (2022 या बाद का), GMAT या GRE के वैध सेंटर-बेस्ड टेस्ट स्कोर जमा करना होगा।
आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें
- पहली विंडो: आवेदन 23 नवंबर 2026 तक, रिजल्ट 22 दिसंबर 2026 को जारी होगा।
- दूसरी विंडो: आवेदन 11 जनवरी 2027 तक, रिजल्ट 31 जनवरी 2027 को आएगा।
- तीसरी विंडो: आवेदन 31 जनवरी 2027 तक, रिजल्ट 17 फरवरी 2027 को घोषित होगा।
शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और फाइनल सेलेक्शन उनकी प्रोफाइल और प्रदर्शन के आधार पर होगा।
MBA कोर्स की फीस और भुगतान
2027-28 बैच के लिए इस MBA प्रोग्राम की कुल फीस 21.47 लाख रुपये रखी गई है। इसमें ट्यूशन फीस, हॉस्टल और इन्फ्रास्ट्रक्चर फीस शामिल हैं, साथ ही 30,000 रुपये का रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट भी है। मेस का खर्च इसमें शामिल नहीं है, जिसे छात्रों को अलग से देना होगा। तीसरी किस्त के समय 5,000 रुपये एलुमनाई फीस भी जमा करनी होगी।
चयनित उम्मीदवारों को 1 लाख रुपये की नॉन-रिफंडेबल कमिटमेंट फीस और पहली किस्त जमा करनी होगी। दूसरी किस्त जमा करने की अंतिम तारीख 15 जुलाई 2027 है, जबकि तीसरी किस्त 15 नवंबर 2027 तक जमा करनी होगी।
कोर्स के बाद करियर अवसर
यह कोर्स फाइनेंस क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता बढ़ाने और बेहतर करियर विकल्प हासिल करने का अवसर प्रदान करता है। निवेश और वेल्थ मैनेजमेंट के क्षेत्र में बढ़ती मांग को देखते हुए, इस MBA प्रोग्राम से उम्मीदवारों के लिए रोजगार के कई रास्ते खुलेंगे।


टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।