ट्रक ड्राइवर का बेटा डॉक्टर की पढ़ाई छोड़ बना एक्टर, मिली बड़ी कामयाबी

जोधपुर। जिले के लाम्बा गांव के रहने वाले संजय बिश्नोई आज जोधपुर आए जोधपुर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपने फ़िल्मी सफ़र की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है हाल ही में रिलीज होने वाली फिल्म पारो पिनाकी की कहानी जल्द ही सिनेमाघर में आने वाली है इससे पहले भी उन्होंने संतोष, दिल्ली क्राइम मैं काम किया है। उन्होंने बताया कि पढ़ाई करने के दौरान उन्हें फिल्में देखने का शौक था और इसी के चलते वह फिल्म इंडस्ट्री की और रुक किया उन्होंने बताया कि उनके पिता ट्रक ड्राइवर थे पिता का देहांत हो जाने के बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर थी शुरू-शुरू में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन जब एक विज्ञापन पहली बार टीवी पर प्रकाशित हुआ तब उनके परिवार में उत्साह का माहौल था। और उसी के चलते उन्हें सपोर्ट मिलने लगा। धीरे-धीरे वह फिल्म इंडस्ट्री में फिल्मों में काम करने लगे हाल ही में आने वाली फिल्म ‘पारो पिनाकी की कहानी’ फ‍िल्म एक साथ कई सामाजिक मुद्दों को उठाने की कोशिश करती है, एक गटर साफ करने वाला और एक सब्‍जी बेचने वाली की प्रेम कहानी पिनाकी (संजय बिश्नोई) एक मजदूर है। वह गटर साफ करने का काम करता है। बड़ी मुश्किल से जिंदगी जी रहा है। वह हर दिन काम पर आने-जाने के लिए ट्रेन की यात्रा करता है, जहां रोजाना उसे मरियम (ईशिता सिंह) दिखती है। मरियम एक सब्‍जी बेचने वाली है, जो ट्रेन के टॉयलेट के पास हर दिन मिलती है। दोनों के बीच आम बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदल जाती है। प्यार पनपता है।