दैनिक महका संसार के दिल्ली राज्य के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट मोहम्मद इलियास का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

नई दिल्ली। वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट मुहम्मद इलियास का बुधवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

मोहम्मद इलियास में पत्रकारिता का जुनून था वे बीमार भी थे तो भी पत्रकारिता को बंद नहीं किया और हर हालात में आम जन के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए पत्रकारिता की।

टाइम्स ऑफ इंडिया में भी रहे है फोटो जर्नलिस्ट

मोहम्मद इलियास ने टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे नामी ब्रांड में भी फोटो जर्नलिस्ट के रूप में काम किया और दिल्ली जैसे राज्य में जहां हर दिन घटनाएं होती रहती है फोटो जर्नलिस्ट का काम खतरा भरा होता है ऐसे में उन्होंने हर खतरे को दरकिनार करके ईमानदारी से पत्रकारिता की। पत्रकारिता में मोहम्मद इलियास के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता वो लोगो के दिलो में रहेंगे।

देश विदेश की घटनाओं को किया था अपने कैमरे में कैद

मुहम्मद इलियास ने अपने करियर की शुरुआत एक फोटोग्राफर के रूप में की थी और जल्द ही अपनी मेहनत व प्रतिभा के बल पर उन्होंने पहचान बनाई। उन्होंने देश-विदेश की कई महत्वपूर्ण घटनाओं को अपने कैमरे में कैद किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

वे कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे और अपने कार्यकाल में उन्होंने अनेक बड़े कार्यक्रमों, राजनीतिक गतिविधियों और सामाजिक घटनाओं की शानदार कवरेज की। उनकी तस्वीरों में हमेशा सच्चाई और संवेदनशीलता झलकती थी।

इलियास के निधन की खबर मिलते ही पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और उनके चाहने वालों ने गहरा शोक व्यक्त किया। उनके अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

मुहम्मद इलियास अपने पीछे एक समृद्ध विरासत छोड़ गए हैं। पत्रकारिता जगत में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।