मनीषा प्रजापत को मिला “सशक्त नारी गौरव अवॉर्ड 2023” “नारी रत्न अवॉर्ड 2023” ओर “आयरन लेडी अवॉर्ड

जोधपुर की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, पूनम फाउंडेशन व ट्रस्ट की ब्रांड एम्बेसेडर मनीषा प्रजापत को “सशक्त नारी गौरव अवॉर्ड 2023” “नारी रत्न अवॉर्ड 2023” ओर “आयरन लेडी अवॉर्ड ऑफ राजस्थान 2023” से नवाजा गया। 

जोधपुर। खेल जगत , शिक्षा व सामाजिक कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर “सशक्त नारी गौरव अवॉर्ड 2023″ से नवाजा गया जो की पूरे देश में से 30 महिलाओं को दिया गया विश्व भृष्टाचार निरोधक जन परिषद संस्थान के संस्थापक डॉ. विजय बजाज ओर ज्योति बजाज द्वारा कन्स्टिट्यूसन क्लब ऑफ इंडिया ओडिटोरियम, आई टी ओ रोड , नई दिल्ली में 12 मार्च 2023 को ” अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस” के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि आदरणीय रमेश चंद्र जी चेयरमैन ऑफ पी एस सी रेल्वे बोर्ड भारत सरकार नई दिल्ली, विशिष्ट अतिथि बॉलीवुड अभिनेत्री व क्लासिकल नृत्यांगना, डी आई डी लिटल डांसर के एक्टर ओर तेनालीरामा नाटक के एक्टर आदि उपस्थित रहे। “नारी रत्न अवॉर्ड2023” जो पूरे देश में से 2100 महिलाओं को दिया गया जो बाल युवा नारी जागृति मंच संस्थान द्वारा 12 मार्च 2023 को नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके संस्थापक अध्यक्ष मुकेश कुमार भोगल, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष तनु श्री भोगल, राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष डॉ. पूनम प्रजापति भारतीय है। जो की खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर “नारी रत्न अवॉर्ड 2023″ से नवाजा गया।”

आयरन लेडी अवॉर्ड 2023″ से भी नवाजा गया जो कि 13 मार्च 2023 को अलवर के आई एम ए ओडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिला अधिकार एवं विकास फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पूरे राजस्थान से 151 महिलाओं का सम्मान हुआ जिसमे केवल जोधपुर से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनीषा प्रजापत को उच्च शिक्षा, खेल जगत, सामाजिक कार्यकर्ता व निशुल्क शिक्षा अभियान जोधपुर जिला प्रभारी आदि उपलब्धि के लिए “आयरन लेडी अवॉर्ड ऑफ राजस्थान 2023” से नवाजा गया।

इससे पहले भी मनीषा प्रजापत को 3 जनवरी2023 को देश की पहली शिक्षिका “सावित्री बाई फुले” की जयंती पर “सावित्री बाई फुले अवॉर्ड 2023” से भी नवाजा जा चुका है।अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनीषा प्रजापत अवॉर्डी की बात की जाए तो बता दे कि उनको ऐसे विभिन्न प्रकार के 15 अवॉर्ड पहले भी मिल चुके हैं। खेल, शिक्षा , सामाजिक कार्यकर्ता के क्षेत्र में राजस्थान की “पहली महिला अवॉर्डी “बोला जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। वर्तमान में पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट की ब्रांड एम्बेसेडर बनी निःशुल्क शिक्षा अभियान जोधपुर जिला प्रभारी की भूमिका भी अच्छे से निभा रही है जो इनके कार्य की सराहना पूरे राजस्थान की एन जी ओ संस्थान द्वारा की जा रही है।