जसधारी गोरां धाय मां को समर्पित किया मातृ दिवस

जोधपुर। माली समाज महिला ग्रुप द्वारा फर्न रेजिडेंसी रातानाडा में मातृ दिवस सेलिब्रेट किया गया रीशिका गहलोत ने बताया कि माली समाज महिलाओं की अनूठी पहल की हमारे माली समाज के जस धारी गोरां धाय टाक माँ के बलिदान को जन-जन तक पहुंचाया जाए इसी उद्देश्य से यह मातृ दिवस गोरां धाय को समर्पित किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर ए एस प्रभा टाक ने जसधारी गोरां धाय की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कीर्ति कछवाहा निर्देशक वित्त जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सैनिक क्षत्रीय माली सांस्कृतिक संवर्धन एवं इतिहास शोध संस्थान के अध्यक्ष आनंद सिंह परिहार थे 1300 के ग्रुप में से 300 महिलाओं ने कार्यक्रम में आकर अपनी भूमिका निभाई महिलाओं में कार्यक्रम शुरू हुआ महिलाओं ने गोरां धाय व माँ पर अपने विचार व्यक्त किए प्रभाती टाक ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया व हर महिला अपनी बेटी व बेटे दोनों को संस्कारित करें यह काम एक माँ कर सकते हैं।

कीर्ति कछवाहा ने मां और बच्चों के बीच परिवार में सामंजस्य व समन्वय बना रहे पर जोर दिया आनंद सिंह परिहार ने सभी महिलाओं को इतिहास की जानकारी रखने पर जोर दिया अपने माली समाज की जितनी भी वीरांगना हुई है उनके बारे में अध्ययन करने के लिए कहा और रोज न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए जोर दिया व गोरां धाय मां के इतिहास के बारे में जानकारी दी

मंच पर आकर बोलने की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रियंका गहलोत, द्वितीय स्थान बबीता व तृतीय स्थान मनी देवड़ा का रहा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कई महिलाओं ने बाजी मारी सभी प्रतिभागियों विनरस को गिफ्ट दिए गए। कार्यक्रम का संचालन कुसुमलता परिहार ने किया

इनका रहा सहयोग

रीशिका गहलोत, कुसुमलता परिहार कल्पना चौहान, आशा कछवाहा, एकता परिहार, लक्ष्मी गहलोत, पिनू सैनी, विनीता गहलोत, माया गहलोत, निधि परिहार, इंदु लक्ष्मी गहलोत के प्रयास से कार्यक्रम हुआ सफल।