Maheka Sansar
शुक्रवार, 6 नवंबर 2026
विज्ञापन
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें

बलिया में मंदिर लूट के पांच आरोपी गिरफ्तार, दो मुठभेड़ में घायल

बलिया में मंदिर लूट के पांच आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो घायल, पुलिस ने चांदी के आभूषण और हथियार बरामद किए।

बलिया में मंदिर लूट के पांच आरोपी गिरफ्तार, दो मुठभेड़ में घायल

बलिया, 6 नवंबर। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रसड़ा पुलिस ने मंदिर में लूटपाट करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो आरोपी घायल हो गए।

मुठभेड़ में दो आरोपी घायल, तीन गिरफ्तार

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को रसड़ा थाने की पुलिस आम घाट की ओर जाने वाली सड़क पर लखनेश्वर डीह शिव मंदिर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली इनोवा कार पुलिस को दिखी। जब पुलिस ने गाड़ी को रोकने का इशारा किया, तो वह भागने लगी। पीछा करने पर गाड़ी से दो आरोपी उतरे और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए।

गाड़ी में सवार तीन अन्य आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में घायल आरोपियों ने अपना नाम जिशांन आलम और चंद्रशेखर कुमार बताया, जो मोतिहारी, पूर्वी चंपारण के रहने वाले हैं। अन्य गिरफ्तार आरोपियों में सूरज पासवान, चंद्रशेखर और बाला शामिल हैं।

मंदिर से चांदी के आभूषण और हथियार बरामद

एएसपी दिनेश कुमार शुक्ला ने कहा कि आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने थाना रसड़ा क्षेत्र के लखनेश्वर डीह शिव मंदिर में पुजारी को डराकर बांध दिया था और चांदी के छत्र व नाग सहित अन्य आभूषण चोरी किए थे। पुलिस को चांदी के आभूषण, दो देसी पिस्तौल, कारतूस और लूटपाट में इस्तेमाल हुई गाड़ी भी बरामद हुई है।

इसके अलावा आरोपियों ने थाना कासिमाबाद, गाजीपुर जिले के पंच मंदिर से राधा-कृष्ण के मुकुट चोरी करने की बात भी बताई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल आरोपियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्रोत: kharinews.com

यह खबर शेयर करें
स
संपादकीय टीम · Maheka Sansar

Maheka Sansar की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।