Maheka Sansar
बुधवार, 4 नवंबर 2026
विज्ञापन
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें

भूटान ने पीएम मोदी को समर्पित किया 108 स्तूपों में 76वां स्तूप

भूटान ने पीएम मोदी को समर्पित किया 108 स्तूपों में 76वां स्तूप, संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे भारत के लिए बड़ा सम्मान बताया।

भूटान ने पीएम मोदी को समर्पित किया 108 स्तूपों में 76वां स्तूप

भूटान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और भारत-भूटान दोस्ती के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें 108 स्तूपों में से 76वां स्तूप समर्पित किया है। यह कार्यक्रम भूटान के गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी में आयोजित हुआ, जहां एक ही दिन में 108 स्तूपों का निर्माण किया गया था। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस समर्पण को भारत के लिए एक बड़ा सम्मान बताया।

गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी में 108 स्तूपों का निर्माण

भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक की परिकल्पना पर आधारित ‘प्रोजेक्ट 108’ के तहत, गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी में हजारों स्वयंसेवकों ने असम की सीमा के पास आई (माउ) नदी के किनारे 11.7 किलोमीटर के क्षेत्र में 108 बौद्ध स्तूपों का निर्माण एक ही दिन में पूरा किया। प्रत्येक स्तूप की ऊंचाई 15 मीटर है और उनके बीच 108 मीटर की दूरी रखी गई है।

स्तूप संख्या 76 प्रधानमंत्री मोदी को समर्पित

इस परियोजना का उद्देश्य गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी को वज्रयान बौद्ध धर्म का प्रमुख केंद्र बनाना है, साथ ही यह भूटान की संस्कृति और मूल्यों का प्रदर्शन भी करता है। इस श्रृंखला में बने 76वें स्तूप को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित किया गया। इस सम्मान के पीछे पीएम मोदी के दूरदर्शी दृष्टिकोण और भारत के निरंतर सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

किरण रिजिजू ने जताया भूटान का आभार

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस अवसर पर भूटान के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे भारत के लिए बहुत बड़ा सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि किसी को पवित्र स्तूप समर्पित करना सामान्य बात नहीं है, बल्कि यह अत्यंत पुण्यकारी, शुभ और आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण कार्य होता है। बौद्ध धर्म में स्तूप केवल स्मारक नहीं, बल्कि बुद्ध के प्रबुद्ध मन का भौतिक स्वरूप माना जाता है।

"Dedicating sacred stupa to someone is not an ordinary gesture. It is highly meritorious, auspicious, and spiritually significant. In Buddhism, a stupa is not just a monument, it is a physical representation of the Buddhas enlightened mind. Heartfelt gratitude to His Majesty, The King of Bhutan for graciously dedicating Stupa 76 to the hon’ble Prime Minister of India @narendramodi ji for his deep understanding & immense role in Indias steadfast commitment to the unique, spiritual and enduring friendship between India & Bhutan. I’m extremely fortunate to attend the sacred ceremony in Gelephu Mindfulness City, Bhutan, marking the raising and consecration of 108 stupas, accompanied by the blowing of Dungchens on the auspicious occasion of Lhabab Duchen." — किरेन रिजिजू

रिजिजू ने बताया कि उन्हें भूटान के गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी में ल्हाबाब दुचेन के पावन अवसर पर आयोजित इस पवित्र समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिला। इस दौरान 108 स्तूपों की स्थापना और प्राण-प्रतिष्ठा की गई, साथ ही पारंपरिक वाद्ययंत्र डुंगचेन भी बजाए गए।

स्रोत: tv9hindi.com

यह खबर शेयर करें
स
संपादकीय टीम · Maheka Sansar

Maheka Sansar की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।