दिल्ली के मंच पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ किया है. यह अवसर उत्तराखंड के शिल्पकारों, कारीगरों और मातृशक्ति द्वारा तैयार उत्पादों को वैश्विक बाजार तक ले जाने की सरकार की योजना का हिस्सा है. मुख्यमंत्री ने एक्स पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि उत्तराखंड के स्थानीय उत्पाद अब देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी पहचान बना रहे हैं. राज्य सरकार इसके माध्यम से गुणवत्ता, पैकेजिंग और आधुनिक Branding के साथ वैश्विक स्तर पर पहचान स्थापित करने का प्रयास कर रही है."
स्रोत: hindi.webdunia.com


टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।