Maheka Sansar
रविवार, 15 नवंबर 2026
विज्ञापन
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें

जैतपुरा ग्राम पंचायत में चुनावी हलचल तेज, आज नामांकन व 16 नवम्बर को होगा मतदान

सुरेश राजपुरोहित / रानीवाड़ा। ग्राम पंचायत जैतपुरा में पंच एवं सरपंच पद के चुनाव को लेकर निर्वाचन प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्वाचन अधिकारी (R.O.) द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार…

जैतपुरा ग्राम पंचायत में चुनावी हलचल तेज, आज नामांकन व 16 नवम्बर को होगा मतदान
जैतपुरा ग्राम पंचायत में चुनावी हलचल तेज, आज नामांकन व 16 नवम्बर को होगा मतदान

 

सुरेश राजपुरोहित / रानीवाड़ा।  ग्राम पंचायत जैतपुरा में पंच एवं सरपंच पद के चुनाव को लेकर निर्वाचन प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्वाचन अधिकारी (R.O.) द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार आज 15 नवंबर 2026 को नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया संपन्न होगी, जबकि 16 नवंबर को मतदान कराया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 नवंबर को प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम वापसी की प्रक्रिया दोपहर 2 बजे तक निर्धारित की गई है। नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन एवं उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

वहीं, 16 नवंबर 2026 को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्ति के पश्चात मतगणना की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।

चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही ग्राम पंचायत जैतपुरा में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। पंच एवं सरपंच पद के प्रत्याशियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ग्रामीणों की निगाहें अब मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं।

यह खबर शेयर करें
सुरेश राजपुरोहित
सुरेश राजपुरोहित · संवाददाता

✍️ कलम की ताकत सब पर भारी, साहस है सच दिखाने का।🖋️ 📰 करीब 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय 🔥 निष्पक्षता | निर्भीकता | जनहित 📢 सच की आवाज़, जनता का…

सुरेश राजपुरोहित की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।