Maheka Sansar
शुक्रवार, 13 नवंबर 2026
विज्ञापन
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें

धार्मिक अधिकारों की सुरक्षा और कथित अपमानजनक टिप्पणियों पर कार्रवाई की मांग, TNRAT ने सौंपा ज्ञापन

जोधपुर। देश के विभिन्न हिस्सों में पैगंबर-ए-इस्लाम एवं पवित्र कुरआन-ए-करीम के संबंध में कथित अपमानजनक टिप्पणियों, धार्मिक स्थलों पर बुलडोजर कार्रवाई तथा नमाज और अजान से जुड़े मामलों के विरोध में…

धार्मिक अधिकारों की सुरक्षा और कथित अपमानजनक टिप्पणियों पर कार्रवाई की मांग, TNRAT ने सौंपा ज्ञापन
धार्मिक अधिकारों की सुरक्षा और कथित अपमानजनक टिप्पणियों पर कार्रवाई की मांग, TNRAT ने सौंपा ज्ञापन

जोधपुर। देश के विभिन्न हिस्सों में पैगंबर-ए-इस्लाम एवं पवित्र कुरआन-ए-करीम के संबंध में कथित अपमानजनक टिप्पणियों, धार्मिक स्थलों पर बुलडोजर कार्रवाई तथा नमाज और अजान से जुड़े मामलों के विरोध में तहफ्फुज-ए-नामूस-ए-रिसालत एक्शन ट्रस्ट (TNRAT) की ओर से जिला कलेक्टर, जोधपुर को ज्ञापन सौंपा गया।

संस्था के सरपरस्त सय्यद मोईन अशरफ अल जिलानी की सरपरस्ती में प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति एवं संबंधित सरकारों तक अपनी मांगें पहुंचाने का आग्रह किया। TNRAT के राजस्थान उपाध्यक्ष जुल्फिकार एवं समीर पठान ने बताया कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में सामने आ रही ऐसी घटनाओं से मुस्लिम समुदाय में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि संविधान के दायरे में सभी नागरिकों के धार्मिक अधिकारों, आस्था और सुरक्षा की समान रूप से रक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

ज्ञापन में उठाई गई प्रमुख मांगें

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि इस्लाम, पवित्र कुरआन-ए-करीम एवं पैगंबर-ए-इस्लाम के खिलाफ कथित अपमानजनक वक्तव्यों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए। मस्जिदों, दरगाहों, कब्रिस्तानों एवं ईदगाहों से जुड़े मामलों में निष्पक्ष जांच और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित किया जाए।

इसके साथ ही नमाज अदायगी एवं अजान के लिए लाउडस्पीकर के उपयोग से जुड़े मामलों में समान और निष्पक्ष व्यवहार अपनाने तथा देश में सांप्रदायिक नफरत और तनाव फैलाने वाली गतिविधियों पर रोक लगाकर सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की मांग भी की गई।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर पार्षद मोहम्मद इरफान (राजू भाटी), मौलाना जाकिर हुसैन कादरी, मौलाना हाफिज जावेद, मौलाना अदनान रजा अशरफी, मौलाना हुसैन, जनाब हमीम बक्स, जनाब सईद आलमी, साजिद खान जोधाणा, नासिर हुसैन भाटी, अकबर खान, समीर रंगरेज, आजाद रजवी, कैफ खान, मोहसिन अत्तारी, शाहरुख नूरी, फिरोज खान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह खबर शेयर करें
स
संपादकीय टीम · Maheka Sansar

Maheka Sansar की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।