Maheka Sansar
बुधवार, 11 नवंबर 2026
विज्ञापन
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें

कांग्रेस के दीपावली स्नेह मिलन में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह

ओमकार वर्मा और विक्रम सिंह शेखावत ने कार्यकर्ताओं को दी दीपावली की शुभकामनाएं, संगठन की मजबूती एवं लोकतंत्र की रक्षा का किया आह्वानजोधपुर। जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से दीपावली के पावन…

कांग्रेस के दीपावली स्नेह मिलन में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह
कांग्रेस के दीपावली स्नेह मिलन में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह

ओमकार वर्मा और विक्रम सिंह शेखावत ने कार्यकर्ताओं को दी दीपावली की शुभकामनाएं, संगठन की मजबूती एवं लोकतंत्र की रक्षा का किया आह्वान

जोधपुर। जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में दीपावली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार वर्मा एवं प्रदेश महासचिव तथा जोधपुर प्रभारी विक्रम सिंह शेखावत ने की।

समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, पार्षदों, अग्रिम संगठनों के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द एवं संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया।

राहुल गांधी के नेतृत्व में जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएं कार्यकर्ता : शेखावत

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. संजय गौड़ ने बताया कि कार्यक्रम के संयोजक मयंक देवड़ा एवं संगठन महासचिव कुश गहलोत ने अतिथियों एवं उपस्थित कांग्रेसजनों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव एवं जोधपुर प्रभारी विक्रम सिंह शेखावत ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान समय में राहुल गांधी जिस प्रकार आम जनता की आवाज बनकर कार्य कर रहे हैं तथा 'वोट बचाओ, देश बचाओ' आंदोलन को लेकर सक्रिय हैं, उसमें प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

लोकतंत्र की रक्षा और पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट रहें कार्यकर्ता : वर्मा

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार वर्मा ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से पार्टी की मजबूती, आपसी समन्वय और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री रमेश बोराणा, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, सूरसागर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी इंजीनियर शहजाद खान, गणपत सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष नरेश जोशी, सलीम खान, कैलाश टाटिया, शांति प्रसाद हर्ष, जब्बार खान एवं हमीम बख्श सहित वरिष्ठ नेताओं ने भी सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

कांग्रेस परिवार के सदस्यों ने लिया जनसेवा का संकल्प

समारोह में उपस्थित कांग्रेसजनों ने संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय एवं जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने की बात कही। प्रवक्ता डॉ. संजय गौड़ ने बताया कि इस प्रकार के स्नेह मिलन कार्यक्रम कांग्रेस परिवार के सभी सदस्यों को एक मंच पर जोड़ने तथा आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने का माध्यम हैं।

कार्यक्रम में अनिल जोशी, राजेश रामदेव, लियाकत अली रंगरेज, अब्दुल कय्यूम लोधी, शेर मोहम्मद, सुरेश शर्मा, मनीष लोढ़ा, सुरेश सागर, प्रीतम शर्मा, नरेंद्र शर्मा, राजकुमार आशुदानी, त्रिलोक मेहरा, डॉ. हेम सिंह गहलोत, भंवर लाल हटवाल, हेमंत शर्मा, अनिल गौड़, मनीष व्यास, अरशद चौहान, फिरोज फेम, कुलदीप मरवन, भगवती पवार, लता व्यास, शबनम अब्बासी, रुबीना खान, पवन रुपाणी, हुकम सिंह एवं विनोद जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह का समापन आत्मीय मिलन, आपसी सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता के संदेश के साथ हुआ।

यह खबर शेयर करें
स
संपादकीय टीम · Maheka Sansar

Maheka Sansar की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।