कुरान शरीफ की तिलावत, दुआ और सादगी-ए-दीन पर हुई खास बातें
जोधपुर । दावत ए इस्लामी इंडिया की ओर से जोधपुर शहर में आयोजित दो दिवसीय ‘सुन्नतों भरा इज्तिमा‘ बेहद कामयाबी और रूहानी माहौल के साथ संपन्न हुआ। इस मुबारक आयोजन में शहर और आसपास के इलाकों से आयें तमाम लोगों ने बड़ी तादाद में शिरकत की।
इज्तिमा की शुरुआत कुरान-ए-पाक की तिलावत से हुई। कार्यक्रम के दौरान अल्लाह का जिक्र किया गया और आखिर में सलातो-सलाम पढ़ कर मुल्क व मिल्लत के लिए विशेष दुआ मांगी गई, जिसमें सभी की आंखें नम थीं और दिलों में सुकून था।
महत्वपूर्ण संदेश और बयान: माता-पिता की खिदमत: कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने वाले हाजी अमजद साहब ने अपने खिताब (संभाषण) में माता-पिता की खिदमत की अहमियत पर रोशनी डाली। उन्होंने बताया कि वालिदैन (माता-पिता) की रज़ा और उनकी खिदमत ही दुनिया और आखिरत की कामयाबी का असल जरिया है।
नशे से दूर रहने की नसीहत: मौलाना अब्दुल सत्तार साहब ने आज की नौजवान पीढ़ी को संभलने का संदेश दिया। उन्होंने नौजवानों में बढ़ती नशे की लत पर गहरी चिंता जताते हुए युवाओं को इस बुरी बला से दूर रहने और अपनी जिंदगी को दीन व शरीअत के रास्ते पर ढालने की पुरजोर अपील की।



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।