Maheka Sansar
शुक्रवार, 13 नवंबर 2026
विज्ञापन
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें

डॉ. विकास राजपुरोहित को अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, बने जोधपुर चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

जोधपुर । जोधपुर के प्रख्यात समाजसेवी एवं ब्राह्मण समाज के गौरव डॉ. विकास राजपुरोहित को अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें महासंघ के चिकित्सा प्रकोष्ठ का…

डॉ. विकास राजपुरोहित को अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, बने जोधपुर चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष
डॉ. विकास राजपुरोहित को अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, बने जोधपुर चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

जोधपुर । जोधपुर के प्रख्यात समाजसेवी एवं ब्राह्मण समाज के गौरव डॉ. विकास राजपुरोहित को अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें महासंघ के चिकित्सा प्रकोष्ठ का जोधपुर जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वर्तमान में डॉ. राजपुरोहित पश्चिमी राजस्थान के प्रमुख मथुरादास माथुर अस्पताल में अधीक्षक के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।

यह नियुक्ति अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित पंकज जोशी (थोई), मानद सदस्य कोर कमेटी दिनेश पाराशर एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष (कार्यकारी) अंकित पुरोहित की अनुशंसा तथा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गिरधर गोपाल शर्मा के निर्देशानुसार की गई है।

समाज में खुशी की लहर

डॉ. विकास राजपुरोहित को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर ब्राह्मण समाज एवं उनके शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। समाज के विभिन्न लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

डॉ. राजपुरोहित लंबे समय से चिकित्सा सेवा एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मथुरादास माथुर अस्पताल के अधीक्षक के रूप में उन्होंने मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने, अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार दिलाने की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास किए हैं।

चिकित्सा प्रकोष्ठ को मिलेगी नई दिशा

महासंघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि डॉ. राजपुरोहित के नेतृत्व एवं अनुभव से जोधपुर में चिकित्सा प्रकोष्ठ को नई मजबूती मिलेगी। उनके मार्गदर्शन में चिकित्सकों को संगठन से जोड़ने, जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सा सहायता पहुंचाने तथा स्वास्थ्य जागरूकता और चिकित्सा शिविरों के आयोजन जैसे जनहितकारी कार्यों को गति मिलेगी।

यह खबर शेयर करें
स
संपादकीय टीम · Maheka Sansar

Maheka Sansar की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।