Maheka Sansar
बुधवार, 18 नवंबर 2026
विज्ञापन
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें

बालोतरा में गुड़ में मिला रासायनिक रंग, खाद्य सुरक्षा विभाग ने फर्म का लाइसेंस किया निलंबित

जांच रिपोर्ट में गुड़ को जनस्वास्थ्य के लिए असुरक्षित घोषित किया, मिठास की मात्रा भी मानकों से मिली कमबालोतरा।खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने कृषि…

बालोतरा में गुड़ में मिला रासायनिक रंग, खाद्य सुरक्षा विभाग ने फर्म का लाइसेंस किया निलंबित
बालोतरा में गुड़ में मिला रासायनिक रंग, खाद्य सुरक्षा विभाग ने फर्म का लाइसेंस किया निलंबित

जांच रिपोर्ट में गुड़ को जनस्वास्थ्य के लिए असुरक्षित घोषित किया, मिठास की मात्रा भी मानकों से मिली कम

बालोतरा।खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने कृषि उपज मंडी बालोतरा में बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान बाजार में विक्रय किए जा रहे गुड़ में रासायनिक रंग की मौजूदगी पाई गई। वहीं, गुड़ में मिठास की मात्रा भी निर्धारित मानकों से कम मिली। जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में गुड़ को असुरक्षित घोषित किए जाने के बाद संबंधित फर्म का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण अविचल चतुर्वेदी तथा जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव के निर्देशानुसार बालोतरा जिले में मिलावटी एवं संदिग्ध खाद्य पदार्थों के विरुद्ध लगातार निरीक्षण और नमूनीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

इसी अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी भोजराज ने विभागीय टीम के साथ कृषि उपज मंडी, बालोतरा में निरीक्षण के दौरान मैसर्स मलूकचंद जवेरीलाल से गुड़ का नमूना लेकर जांच के लिए जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजा था।

प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट में गुड़ में रासायनिक रंग की मौजूदगी की पुष्टि हुई। इसके अलावा मिठास की मात्रा भी निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। जांच निष्कर्षों के आधार पर नमूने को जनस्वास्थ्य के लिए असुरक्षित घोषित किया गया।

रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार संबंधित फर्म का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही मिलावटी एवं संदिग्ध खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए निरीक्षण और नमूनीकरण अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा।

 

यह खबर शेयर करें
स
संपादकीय टीम · Maheka Sansar

Maheka Sansar की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।