Maheka Sansar
मंगलवार, 17 नवंबर 2026
विज्ञापन
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें

शादी में अन्न बर्बाद मत करो: अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने चलाया भोजन बचाओ अभियान, कहा- थाली में उतना ही लें जितना खा सकें

अध्यक्ष पंडित पंकज जोशी थोई के निर्देश पर शुरू हुई मुहिम, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अंकित पुरोहित के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष विकास ओझा और जिला कार्यकारी अध्यक्ष नरेश व्यास संभालेंगे कमान।जोधपुर।…

शादी में अन्न बर्बाद मत करो: अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने चलाया भोजन बचाओ अभियान, कहा- थाली में उतना ही लें जितना खा सकें
शादी में अन्न बर्बाद मत करो: अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने चलाया भोजन बचाओ अभियान, कहा- थाली में उतना ही लें जितना खा सकें

 अध्यक्ष पंडित पंकज जोशी थोई के निर्देश पर शुरू हुई मुहिम, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अंकित पुरोहित के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष विकास ओझा और जिला कार्यकारी अध्यक्ष नरेश व्यास संभालेंगे कमान।

जोधपुर। शादी के सीजन में होने वाली भोजन की बर्बादी को रोकने के लिए अनूठी पहल अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने एक बड़ी और सराहनीय पहल शुरू की है। महासंघ ने आमजन से भावुक अपील की है कि शादी समारोहों में थाली में उतना ही भोजन लें, जितना आप खा सकें। जूठा छोड़ना अन्न देवता का अपमान है। यह अभियान राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित पंकज जोशी थोई के निर्देशानुसार और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अंकित पुरोहित के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। जोधपुर जिले में इस अभियान की कमान जिला अध्यक्ष विकास ओझा और जिला कार्यकारी अध्यक्ष नरेश व्यास के हाथों में रहेगी। आगामी शादी के सीजन में यह अभियान पूरे जिले में जोर-शोर से चलेगा।

एक शादी में बर्बाद हो जाता है सैकड़ों लोगों का पेट भरने वाला खाना महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि शादी समारोहों में अक्सर देखा जाता है कि लोग शौक में प्लेट भर-भर कर खाना ले लेते हैं, लेकिन आधा खाना जूठा छोड़ देते हैं। एक बड़ी शादी में इतना खाना बर्बाद हो जाता है, जिससे सैकड़ों गरीब और जरूरतमंद लोगों का पेट भरा जा सकता है।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में अन्न के प्रति सम्मान और जागरूकता पैदा करना है। महासंघ के कार्यकर्ता शादी समारोहों, धर्मशालाओं, मैरिज गार्डन और कैटरिंग स्थलों पर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। बैनर, पोस्टर और सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों तक यह संदेश पहुंचाया जाएगा -

थाली में उतना ही लो, जितना खा सको - अन्न बचाओ, पुण्य कमाओ"

बचा भोजन पहुंचेगा जरूरतमंदों तक महासंघ ने शादी आयोजकों से भी अपील की है कि बचा हुआ शुद्ध भोजन फेंकने के बजाय उसे जरूरतमंदों, गौशालाओं और आश्रमों तक पहुंचाया जाए। इसके लिए महासंघ की टीम हर संभव सहयोग करेगी।

जिला अध्यक्ष विकास ओझा ने कहा कि अन्न ही जीवन है, इसका अपमान नहीं होना चाहिए। अगर हम थोड़ी सी समझदारी दिखाएं तो हजारों लोगों की भूख मिट सकती है।

वहीं जिला कार्यकारी अध्यक्ष नरेश व्यास ने कहा कि यह अभियान किसी एक समाज का नहीं, पूरे मानव समाज का है। सभी समाजों को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने सभी शादी आयोजकों, कैटरिंग संचालकों और आम नागरिकों से इस पुण्य अभियान से जुड़ने की अपील की है।

यह खबर शेयर करें
स
संपादकीय टीम · Maheka Sansar

Maheka Sansar की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।