आधार सेवाओं के साथ मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं संशोधन करवाने का भी मिलेगा अवसर
आबूरोड। नगर पालिका आबूरोड के वार्ड संख्या 24 गांधीनगर में स्थानीय पार्षद दिनेश मेघवाल की पहल पर आज 18 नवंबर 2026 को आधार शिविर आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में पार्षद दिनेश मेघवाल ने अधिकृत आधार ऑपरेटर के माध्यम से शिविर आयोजित करवाने का अनुरोध किया। शिविर का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधीनगर की पुरानी बिल्डिंग में प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। शिविर में विद्यार्थियों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU), आधार कार्ड में संशोधन तथा अन्य आवश्यक आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस शिविर में वार्ड संख्या 24 के साथ-साथ आसपास के वार्ड संख्या 22, 25, 26, 27 एवं 28 के नागरिक और विद्यार्थी भी लाभ उठा सकेंगे। इससे क्षेत्रवासियों को आधार संबंधी कार्यों के लिए दूर स्थित आधार केंद्रों पर जाने की परेशानी से राहत मिलेगी।
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं संशोधन का भी मिलेगा अवसर
आधार शिविर के साथ-साथ मतदाता सूची से संबंधित कार्यों के लिए भी नागरिकों को जागरूक किया जाएगा। जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, वे अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही मतदाता सूची में नाम, पता एवं अन्य विवरणों में संशोधन करवाने की सुविधा के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी। जिन युवाओं की आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वे भी मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। पार्षद दिनेश मेघवाल ने वार्ड संख्या 24 सहित आसपास के सभी वार्डों के नागरिकों एवं युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर आधार संबंधी सेवाओं तथा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं संशोधन संबंधी सुविधा का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रवासियों को उनके ही क्षेत्र में आवश्यक सरकारी सेवाओं की सुविधा उपलब्ध करवाना तथा आमजन को अनावश्यक परेशानी से राहत दिलाना है।


टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।