Maheka Sansar
मंगलवार, 17 नवंबर 2026
विज्ञापन
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें

प्रिया हॉस्पिटल में हृदय रोग परामर्श शिविर कल, वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ एवं गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. ओ.पी. सुथार देंगे सेवाएं

** जैसलमेर। रामगढ़ रोड स्थित प्रिया हॉस्पिटल एण्ड मल्टी स्पेशियलिटी केयर एवं ट्रिनय हॉस्पिटल, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार, 18 नवम्बर 2026 को विशेष हृदय रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया…

प्रिया हॉस्पिटल में हृदय रोग परामर्श शिविर कल, वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ एवं गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. ओ.पी. सुथार देंगे सेवाएं
प्रिया हॉस्पिटल में हृदय रोग परामर्श शिविर कल, वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ एवं गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. ओ.पी. सुथार देंगे सेवाएं

** 

जैसलमेर। रामगढ़ रोड स्थित प्रिया हॉस्पिटल एण्ड मल्टी स्पेशियलिटी केयर एवं ट्रिनय हॉस्पिटल, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार, 18 नवम्बर 2026 को विशेष हृदय रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें वरिष्ठ एवं गोल्ड मेडलिस्ट हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. ओ.पी. सुथार (MBBS, MD, DrNB कार्डियोलॉजी, FSCAI, FAPSIC, MNAMS) मरीजों को परामर्श देंगे।  अस्पताल प्रशासन के अनुसार, इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जैसलमेर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही उच्च स्तरीय हृदय चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना है। शिविर के दौरान सीने में दर्द, छाती में भारीपन, घुटन महसूस होना, साँस फूलना, हाई ब्लड प्रेशर, असामान्य धड़कन तथा हार्ट फेलियर से संबंधित समस्याओं की जांच की जाएगी। साथ ही, जिन मरीजों को एन्जियोग्राफी, एन्जियोप्लास्टी अथवा बाईपास सर्जरी की सलाह दी गई है, वे अपनी पुरानी जांच रिपोर्ट साथ लाकर विशेषज्ञ से उचित परामर्श ले सकेंगे।   शिविर में परामर्श लेने के इच्छुक मरीज समय पर पहुँचकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। किसी भी प्रकार की जानकारी या पूर्व बुकिंग के लिए +91-91191-91622 / 722, +91-96363-63970 अथवा +91-73576-71666 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह खबर शेयर करें
स
संपादकीय टीम · Maheka Sansar

Maheka Sansar की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।