Maheka Sansar
शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
विज्ञापन
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें

बिना डिग्री मरीजों का इलाज करते मिला व्यक्ति, स्वास्थ्य विभाग ने महादेव मेडिकल पर की कार्रवाई

ओसियां के मैनो की ढाणी में अचानक दी दबिश, क्लिनिक करवाया बंद, लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरूजोधपुर। जिले में अवैध रूप से चिकित्सा कार्य करने वाले झोलाछापों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने…

बिना डिग्री मरीजों का इलाज करते मिला व्यक्ति, स्वास्थ्य विभाग ने महादेव मेडिकल पर की कार्रवाई
बिना डिग्री मरीजों का इलाज करते मिला व्यक्ति, स्वास्थ्य विभाग ने महादेव मेडिकल पर की कार्रवाई

ओसियां के मैनो की ढाणी में अचानक दी दबिश, क्लिनिक करवाया बंद, लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू

जोधपुर। जिले में अवैध रूप से चिकित्सा कार्य करने वाले झोलाछापों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जोधपुर द्वितीय डॉ. प्रीतम सिंह ने ओसियां क्षेत्र के मैनो की ढाणी स्थित महादेव मेडिकल पर अचानक दबिश देकर निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मेडिकल पर प्रेमा राम नाम का व्यक्ति बिना किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय डिग्री के मरीजों का उपचार करता हुआ मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब उससे चिकित्सा संबंधी डिग्री एवं आवश्यक दस्तावेज मांगे तो वह कोई वैध प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका।

विज्ञापन

मौके पर मरीजों की जांच एवं उपचार में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, विभिन्न प्रकार के इंजेक्शन तथा खाली ड्रिप भी मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल क्लिनिक बंद करवा दिया। इसके साथ ही मेडिकल लाइसेंस के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे निरस्त करने के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा गया है।

डॉ. प्रीतम सिंह ने कहा कि बिना मान्यता और चिकित्सकीय योग्यता के मरीजों का उपचार करना आमजन के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ है। ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह खबर शेयर करें
स
संपादकीय टीम · Maheka Sansar

Maheka Sansar की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।