Maheka Sansar
गुरुवार, 19 नवंबर 2026
विज्ञापन
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें

इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया याद

शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई पुष्पांजलि सभा, वक्ताओं ने उनके साहसिक नेतृत्व और ऐतिहासिक फैसलों को किया यादजोधपुर। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित स्वर्गीय…

इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया याद
इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया याद

शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई पुष्पांजलि सभा, वक्ताओं ने उनके साहसिक नेतृत्व और ऐतिहासिक फैसलों को किया याद

जोधपुर। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस कार्यालय में पुष्पांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. संजय गौड़ ने बताया कि कार्यक्रम में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार वर्मा ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी का जीवन साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने अपने नेतृत्व और निर्णय क्षमता से भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाई। वर्ष 1969 में 14 प्रमुख बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर बैंकिंग सेवाओं को आम जनता, किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया। वहीं 'गरीबी हटाओ' के संकल्प के साथ सामाजिक एवं आर्थिक समानता के लिए कार्य किया।

विज्ञापन

पूर्व राज्य मंत्री रमेश बोराणा ने कहा कि वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उनके नेतृत्व में भारत ने विजय हासिल की और बांग्लादेश के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। उनके कार्यकाल में वर्ष 1974 में पोखरण में भारत का पहला परमाणु परीक्षण हुआ, जिसने देश की वैज्ञानिक एवं सामरिक क्षमताओं को नई पहचान दिलाई।

पूर्व विधायक मनीषा पवार ने कहा कि इंदिरा गांधी ने कृषि क्षेत्र में हरित क्रांति को आगे बढ़ाने और खाद्यान्न उत्पादन में देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए। वर्ष 1972 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

सूरसागर विधायक प्रत्याशी शहजाद खान ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपना संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति समर्पित रखा। पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश जोशी एवं सलीम खान ने कहा कि 31 अक्टूबर 1984 को उनका निधन हुआ, लेकिन उनके विचार, ऐतिहासिक निर्णय और देश के प्रति समर्पण आज भी भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं।

सभा के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए देश की एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया।

ये रहे उपस्थित

पुष्पांजलि कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी सुपारस भंडारी, डॉ. प्रताप सिंह राजपुरोहित, हरेंद्र सिंह राठौड़, प्रदीप पवार, हेम सिंह गहलोत, धनपत गुजर, कमलेश तंवर, किशन सेन, बृजेश पुरोहित, शैलजा परिहार, शुभलक्ष्मी पुरोहित, हकीम खान मारवाड़, इश्तियाक अली, राजू कुलदीप, मरवन, मीठालाल परिहार, यशदीप कछवाह, सीता चौधरी, छोटूराम मीणा एवं सुनील जोड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें
स
संपादकीय टीम · Maheka Sansar

Maheka Sansar की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।