Maheka Sansar
बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें

घनसाली में कार बालगंगा नदी में गिरी, एक शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

डोईवाला के दो लोग वेल्डिंग के काम से बूढ़ाकेदार गए थे; लौटते समय छतियारा के पास कार नदी में जा गिरी।

घनसाली में कार बालगंगा नदी में गिरी, एक शव मिला, दूसरे की तलाश जारी
बालगंगा नदी में लापता व्यक्ति की तलाश करते राहतकर्मी (फोटो: अमर उजाला)

टिहरी जिले की बालगंगा तहसील में घनसाली-बूढ़ाकेदार मोटर मार्ग पर छतियारा के पास एक सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर बालगंगा नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरा अभी लापता है। पुलिस, फायर सर्विस और राहत दल उसकी खोज में जुटे हैं।

घनसाली थानाध्यक्ष प्रशांत बहुगुणा के अनुसार शनिवार दोपहर सभासद महेंद्र पाल ने फोन पर सूचना दी कि तलेबन के पास एक वाहन नदी में पड़ा है। इसके बाद चमियाला चौकी पुलिस, घनसाली थाना पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। दरअसल, नदी के पास बकरियां चरा रहे एक व्यक्ति ने पानी में कार और शव देखा था।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक 16 अक्तूबर को दो लोग ग्राम सेंदुल से वेल्डिंग के काम के सिलसिले में बूढ़ाकेदार क्षेत्र के मेढ़ गांव गए थे। लौटते वक्त छतियारा गांव से करीब दो किलोमीटर पहले उनकी कार सड़क से उतरकर नदी में गिर गई। हादसे की जानकारी अगले दिन मिली।

कार के बाहर डोईवाला के केशवपुरी निवासी अनुराग का शव मिला, जिसे 108 एंबुलेंस से बेलेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। दूसरे व्यक्ति जसपाल, निवासी केशवपुरी, थाना डोईवाला की तलाश की जा रही है।

नदी का बहाव तेज होने के कारण कार बीच धारा में फंसी हुई है। पुलिस और राहत दल लापता व्यक्ति और वाहन को बाहर निकालने के प्रयास कर रहे हैं।

स्रोत: अमर उजाला

यह खबर शेयर करें
स
संपादकीय टीम · Maheka Sansar

Maheka Sansar की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।