Maheka Sansar
रविवार, 1 नवंबर 2026
विज्ञापन
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें
Maheka Sansar — यहाँ विज्ञापन दें

विद्यालय में बाल संसद का गठन

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुलधरा में बाल संसद का गठन, अल्ताफ खान बने प्रधानमंत्री कुलधरा - राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुलधरा, पीईईओ पिथला में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता…

विद्यालय में बाल संसद का गठन
विद्यालय में बाल संसद का गठन

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुलधरा में बाल संसद का गठन, अल्ताफ खान बने प्रधानमंत्री

 

कुलधरा - राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुलधरा, पीईईओ पिथला में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से बाल संसद का गठन किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया के माध्यम से अल्ताफ खान को प्रधानमंत्री तथा कसूमों को उपप्रधानमंत्री पद पर निर्वाचित किया गया।

इस अवसर पर संस्था प्रधान श्री छगन सिंह ने कहा कि बाल संसद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सहयोग एवं निर्णय लेने की योग्यता विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया की जानकारी मिलने के साथ विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का अवसर मिलता है।

उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा विद्यालय में स्वच्छता, अनुशासन और शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में शिक्षक श्री शम्भू गिरी स्वामी, श्री चंद्र प्रकाश, श्री अशोक कुमार देवतवाल एवं श्री मुकेश उपस्थित रहे। सभी ने बाल संसद के गठन को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

यह खबर शेयर करें
प
पूरण सिंह बैरसियाला · संवाददाता, जैसलमेर

एक्सप्लेनर डेस्क आपके लिए Maheka Sansar न्यूज़रूम से ताज़ा खबरें लेकर आता है।

पूरण सिंह बैरसियाला की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।