जन नाक्रोश यात्रा को लेकर जिला व विधानसभा सोशल मीडिया प्रमुख की नियुक्ति

जोधपुर/फलोदी। जनाक्रोश यात्रा हेतु भाजपा जोधपुर देहात उत्तर जिला एवं उसके अन्तर्गत आने वाली तीनों विधानसभा के सोशल मीडिया प्रमुख की नियुक्ति प्रदान की गई एवं फलोदी विधानसभा हेतु मीडिया प्रमुख भी नियुक्त किया

भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजस्थान में गहलोत सरकार के खिलाफ जनाक्रोश रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉं. सतीश पूनियां के भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी जोगेंद्र सिलोर, जिला संगठन प्रभारी सांवलाराम देवासी एवं जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल के निर्देशानुसार सम्भाग सोशल मीडिया प्रभारी गिरिल भाटिया एवं जोधपुर देहात जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल बुरड़ ने जोधपुर देहात उत्तर जिले की जनाक्रोश रथ यात्रा के लिये जिला सोशल मीडिया प्रमुख पद के लिये सोशल मीडिया जिला संयोजक सुनिल बिश्नोई भोजासर को नियुक्त किया गया है,  विधानसभा क्षेत्र के लिये लोहावट से शेरसिंह सेतरावा, फलोदी से सन्तोष गोयल एवं शेरगढ़ से रावलसिंह भाटी खुडियाला को नियुक्त किया गया है।

मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार बुरड़ ने बताया कि जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल ने भाजपा युवामोर्चा के जिला महामंत्री मोती पुरोहित को फलोदी विधानसभा के लिये मीडिया प्रमुख दायित्व सौपा है।

गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश द्वारा निकाली जा रही जनाक्रोश रथ यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं जिसमें सोशल मीडिया एवं मीडिया की भूमिका इस जनाक्रोश रथ यात्रा के लिये अत्यन्त ही महत्वपूर्ण रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *