जोधपुर। संभली ट्रस्ट, जोधपुर में स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों के साथ एक आत्मीय प्रेस मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह बैठक काफी समय बाद आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य मीडिया साथियों से पुनः संवाद स्थापित करना, उनके निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त करना, तथा ट्रस्ट के हालिया कार्यों और आगामी दिशा के बारे में जानकारी साझा करना था।
ट्रस्टी वीरेन्द्र सिंह चौहान एवं श्यामा तनवर ने मीडिया से संवाद किया।
संभली ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से जोधपुर, जैसलमेर और आसपास के क्षेत्रों में महिलाओं, बच्चर्चा तथा लैंगिक अल्पसंख्यक समुदाय के सम्मान, शिक्षा, आत्मनिर्भरता, आजीविका, स्वास्थ्य, मार्गदर्शन और सामाजिक सहयोग के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। ट्रस्ट का प्रयास हमेशा यही रहा है कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों तक सरल, मानवीय और गरिमापूर्ण सहायता पहुँचाई जा सके।
हाल के समय में संभली ट्रस्ट ने स्थानीय स्तर पर अपने कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। जेनेवा में आयोजित कार्यक्रमों में ट्रस्ट ने अपने अनुभवों, समुदाय की वास्तविकताओं और राजस्थान की जमीनी कहानियों को साझा करने का प्रयास किया। यह संभली ट्रस्ट के लिए गर्व का विषय है कि जमीनी स्तर से शुरू हुआ यह प्रयास अब वैश्विक मंर्चा तक पहुँच रहा है, फिर भी उसकी जड़ें स्थानीय समाज और लोगों के साथ ही जुड़ी हुई हैं।इस अवसर पर ट्रस्ट ने अपनी स्वर्गीय ट्रस्टी श्रीमती बदन कंवर जी को भी श्रद्धापूर्वक याद किया। उनका स्नेह, पैर्य और आशीर्वाद संस्थापक तथा ट्रस्ट की यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। ट्रस्ट परिवार उनके योगदान और स्मृति को सम्मानपूर्वक नमन करता है। संभली ट्रस्ट ने इस अवसर पर मीडिया का विशेष धन्यवाद किया, जिन्होंने वर्षों से ट्रस्ट के कार्यों, समाज की वास्तविक समस्याओं और परिवर्तन की सकारात्मक कहानियों को लोगों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ट्रस्ट ने विश्वास व्यक्त किया कि आगे भी मीडिया, समाज और संस्थान मिलकर महिलाओं, बच्चों और वंचित समुदार्यों के सम्मानपूर्ण सशक्तिकरण के लिए साथ काम करते रहेंगे।