चेतक टीम प्रभारी एएसआईफरीद खान, कांस्टेबल धर्मेंद्र, महिला कांस्टेबल सीमा की मुस्तैदी से मिला पर्स
जोधपुर। बाजार में खरीददारी करने आई मुस्कान का घंटाघर में पर्स गिर गया था जिसमें 4800 रुपए थे, मुस्कान ने 112 पर कॉल किया और अपनी समस्या बताई जिस पर तुरंत कार्यवाही हेतु सूचना के अनुसार चेतक प्रभारी फरीद खान सहायक उप निरीक्षक, धर्मेंद्र कांस्टेबल 2239 ,महिला कांस्टेबल सीमा 1804 के मौके पर पहुंच आसपास पूछताछ शुरू की और बाजार में कई जगह पूछताछ करने के बाद पता चला कि एक लड़का जिसका नाम दानिश है उसने खुद आकर बताया कि उक्त महिला के बताए अनुसार वह पर्स मुझे मिला है जिसमें 4800 रुपए है उक्त रुपए 4800 मुस्कान को दानिश द्वारा सुपुर्द किए गए मुस्कान अपने खोए हुए रुपए पाकर खुश नजर आई।