शुद्धता के नाम पर धोखा, आगरा में तेल मिल पर छापा, 990 किलोग्राम एडिबिल ऑयल किया सीज

आगरा के खेरा राठौर स्थित एक तेल मिल पर एफएसडीए ने छापा मारा। मिलावट की आशंका में 990 किलोग्राम राइस ब्रान और सरसों का तेल जब्त कर नमूने जांच के लिए भेजे गए।

आगरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए ) ने सोमवार को खेरा राठौर स्थित तेल मिल पर छापा मारा। मिलावट की आशंका पर 990 किलोग्राम राइस ब्रान आयल और सरसों का तेल सीज किया है।

वहीं, राइस ब्रान और सरसों के तेल के एक एक नमूने लिए गए हैं। उपजिलाधिकारी, बाह संतोष कुमार शुक्ला के नेतृत्व ने एफएसडीए की टीम ने राम पुरा भगवान, थाना खेड़ा राठौर स्थित प्रिया पत्नी रविंद्र सिंह के तेल मिल पर छापा मारा। तेल मिल में 622 किलोग्राम राइस ब्रान आयल व 372 किलोग्राम सरसों का तेल भंडारित पाया गया। मिलावट की आशंका पर खाद्य तेलों में मिलावट की आशंका के दृष्टिगत राइस ब्रान ऑयल एवं सरसों के तेल के एक-एक नमूने विधिवत संग्रहित कर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किए गए। छापे के दौरान करीब 77,500 रुपये का राइस ब्रान आयल और करीब 55,500 रुपये का सरसों का तेल सहित 990 किलोग्राम तेल सीज किया गया। इसकी कीमत करीब 1.33 लाख रुपये रुपये है।

खाद्य तेल को सीज कर सीज कर तेल मिल संचालक की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया गया। वहीं, राइस ब्रान आयल और सरसों के तेल के एक एक नमूने लिए हैं, जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी, कोमल सिंह व गजेंद्र सिंह शामिल रहे।